शहर

Odisha Road Accident: कलाहांडी में रफ्तार का कहर, कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर; 4 की मौत

Odisha Road Accident: ओडिशा के कलाहांडी में एक कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 4 लोगों के मौत की हो गई है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार चालक की भी मृत्यु हो गई।

Image

कलाहांडी में रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Odisha Road Accident: कलाहांडी जिले के लाचिपुर चक के पास खारियल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सोमवार को एक चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में कार चालक की भी मृत्यु हो गई।

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। खारियल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। अज्ञात शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शक है कि चार लोग भवानीपटना जा रहे थे जब उनकी चार पहिया वाहन लाचिपुर चक के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। हालांकि, इस भयावह हादसे का कारण और परिस्थितियां अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद से फरार है। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article