शहर

Mangaluru: मूसलाधार बारिश से ढही मकान की दीवार, परिवार के 4 लोगों की दबकर मौत

कर्नाटक के मंगलुरु के एक गांव में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

मंगलुरु: दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है। तेज बारिश के कारण गर्मी से तो पूरी तरह राहत है, लेकिन ये मूसलाधार बारिश जान की भी दुश्मन बनती जा रही है। जी, हां भारी बारिश से इन दिनों लैंडस्लाइड और मकानों के गिरने का सिलसिला देखने को मिल रहा है, जिसमें लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं। ताजा मामला मंगलुरु कुट्टारू मदनीनगर गांव से सामने आया है, जहां घर पर पड़ोस के मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

भारी बारिश के कारण गिरी दीवार

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण सुबह करीब साढ़े छह बजे एक मकान की दीवार ढह गई। जिस मकान पर दीवार गिरी वह यासिर का था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार को लेकर यासिर और उसके पड़ोसी के बीच विवाद था। दीवार यासिर के घर के बेहद करीब बनी हुई थी। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से शवों को निकाला गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article