शहर

MP के छतरपुर में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; पांच लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक शख्स बुरी तरह घायल है।

Image

Breaking News Navbharat

छतरपुर : छतरपुर जिले में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसा चौका गांव के पास हुआ। बिजावर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अजय कुमार रिठौरिया ने घटनास्थल से ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग स्थानीय निवासी थे और उनकी उम्र 30 से 50 वर्ष के बीच थी। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया।

रिठौरिया ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया।उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ’एसयूवी’ की छत ट्रक में फंसकर अलग हो गई। उन्होंने बताया कि ’एसयूवी’ में छह लोग सवार थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article