शहर

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग, क्या गोल्डी बरार गैंग का है हाथ?

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस हमले की जिम्मेदारी रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने जिम्मेदारी ली है।

Image

बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग

बरेली स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम सिविल लाइन्स स्थित उनके पिता के घर पर ये फायरिंग की गई है। इस वारदात की जिम्मेदारी कनाडा से रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में दावा किया है कि संत प्रेमानंद महाराज के अपमान करने की वजह से ये कार्रवाई की गई है।

दरअसल, बॉलीवु़ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने हाल के दिनों में अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य को फटकार लगाई थी। चूंकि, अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान दिए थे, जिस पर खूब विवाद हुआ था। इन बयानों को लेकर अनिरुद्धाचार्य की आलोचना हुई। खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को राष्ट्र विरोधी बताया था।

हालांकि, उसी दौरान प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भी महिलाओं को लेकर बयान सामने आये थे, जिसको लेकर भी मामले ने तूल पकड़ा था। दिशा की बहन खुशबू के अनिरुद्दचार्य के खिलाफ दिये बयान को प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों ने इसको समझा था कि प्रेमानन्द जी के लिये अभिनेत्री की बहन ने बयान दिया है। हालांकि, खुशबू पाटनी ने इसका खंडन किया था। इन्हीं बयानों के बाद अभिनेत्री के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई है, जिसकी जिम्मेदारी रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि थाना कोतवाली बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर बाइक सवार 02 अज्ञात हमलावरों की ओर से फायरिंग करने की घटना हुई है। सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article