रवि पहलवान के हत्यारे पर फायर
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में व्यक्ति को तीन गोलियां लगी, जिसके बाद उसे एक नगर अस्पताल भी भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अनाज मंडी चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल का बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर के बाहर से कारतूस के खोखे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हरिकिशन पर करीब साल भर पहले रवि पहलवान की हत्या का आरोप है, जिस बाबत उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, हरिया कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। घटना के बाद भिवानी सीआईए और शहर थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।