शहर

Thane Scrap Warehouse Fire: ठाणे के भिवंडी में स्क्रैप गोदाम में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

​Thane Scrap Warehouse Fire: ठाणे के भिवंडी में स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लग गई है। आग लगने की सूचना प्राप्त कर मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Image

ठाणे के भिवंडी के स्क्रैप फैक्ट्री में लगी आग

Photo : ANI

Thane Scrap Warehouse Fire: महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में स्क्रैप गोदाम में आग लग गई है। आग लगने की सूचना प्राप्त कर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद फायर ऑफिसर शैलेंद्र शिंदे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की देर रात करीब 11 साढ़े ग्यारह बजे उन्हें कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। स्क्रैप गोदाम में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं लगा है। इसके अलावा किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

गोदाम और चार पहिया वाहनों में लगी आग

भिवंडी के स्क्रैप गोदाम के साथ कई चार पहिया वाहनों में भी आग लग गई है। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। पानी की कमी के कारण आग बुझाने में अधिक समय लग रहा है। फायर सर्विसेज के अधिकारी शैलेंद्र शिंदे ने कहा कि पानी का स्रोत मिल जाए तो आग पर 5 से 6 घंटे में काबू पाया जा सकता है। बता दें कि कई घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

घटना से संबंधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article