शहर

Jabalpur Double Murder News: जबलपुर में डबल मर्डर, पिता और पुत्र की हत्या; फ्रिज में छिपाई लाश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुत्र की लाश फ्रिज में छिपा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

Image

जबलपुर में डबल मर्डर।

Photo : Times Now Digital

Jabalpur Double Murder: जबलपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के मिलेनियम रेलवे कॉलोनी में बाप बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के पिपरिया में रहने परिजन के मोबाइल पर वॉइस मैसेज के जरिए हत्याकांड की जानकारी दी गई। मृतक राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, जबकि उनका आठ साल का बेटा तनिष्क अभी पढ़ाई कर रहा है।

पड़ोसी पर हत्या का शक

जानकारी के मुताबिक, मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी भी गायब है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी ने बेटी का अपहरण भी किया है। दरअसल, इस सनसनीखेज वारदात को पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के द्वारा अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पिछले साल सितंबर माह में रेलवे के कर्मचारी मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया था। इस मामले में मुकुल सिंह को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस

ऐसा माना जा रहा है कि बदला लेने की नीयत से ही आरोपी मुकुल सिंह ने बाप बेटे की बेरहमी से हत्या करने के बाद बेटी का अपहरण कर लिया है। इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस सहित आसपास के लोग बड़ी तादाद में मृतक राजकुमार विश्वकर्मा के घर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर को सील करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच करने पुलिस और FSL की टीम जैसे ही घर के भीतर दाखिल हुई तो सोफे पर राजकुमार विश्वकर्मा की लाश पड़ी थी, तो बेटे तनिष्क के शव को फ्रिज के अंदर से बरामद किया गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी

डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात को आरोपी ने कितनी बेरहमी से अंजाम दिया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक राजकुमार विश्वकर्मा के सिर पर घातक हथियार से कई वार किए गए थे। जांच कर रही पुलिस टीम के एक अफसर के मुताबिक, आरोपी ने संभवत दर्जनभर से ज्यादा वार मृतक के सिर पर किए थे, जिससे उनके सिर और माथे का हिस्सा पहचानने के लायक भी नहीं बचा था। इसी तरह मासूम बेटे तनिष्क कि संभवत गला घोंटकर हत्या की गई है और तनिष्क की मौत के बाद आरोपी ने शव को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया।

जबलपुर के मिलेनियम रेलवे कॉलोनी में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। परिजन अभी समझ नहीं पा रहे हैं कि मृतक राजकुमार विश्वकर्मा का किसी से कोई विवाद नहीं था इसके बावजूद भी उनके और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, रेलवे के कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा की पत्नी की पिछले साल ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही राजकुमार अपने बेटे तनिष्क और बेटी काव्या के साथ मिलेनियम कॉलोनी के रेलवे के फ्लैट में रह रहे थे।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और गायब बेटी और मुकुल सिंह की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने वारदात के मुख्य संदेही मुकुल सिंह के घर को खुलवाकर भी तलाशी ली और परिजनों को बुलाकर पूछताछ भी की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मुकुल सिंह ने हाल ही में स्कूल की पढ़ाई पूरी कर कॉलेज जाना शुरू किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पिता आरपी सिंह रेलवे के सेफ्टी विभाग में पदस्थ हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article