फरीदाबाद

Surajkund Craft Fair: 36वें सूरजकुंड मेले का उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ, पहली बार 40 देश लेंगे हिस्‍सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 04:19 PM IST

Surajkund Craft Fair: 36वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्‍तशिल्‍प मेला का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ करेंगे। इस बार मेले में पहली बार 40 देश हिस्‍सा लेंगे। मेले के शुभारंभ को लेकर फरीदाबाद जिला प्रशासन ने कार्यक्रम तय कर लिया है। वीवीआईपी और वीआईपी विजिटर को लेकर मेले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बेहद कड़ी कर दी गई है।

Image

सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्‍तशिल्‍प मेला की तैयारी पूरी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वीवीआईपी विजिटर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्‍त
  • हरियाणा का ‘अपना घर’ पर्यटकों को खूब करेगा आकर्षित
  • मेले में पहुंचेंगे विभिन्‍न विदेशी के कुल 251 प्रतिभागी

Surajkund Craft Fair: 36वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्‍तशिल्‍प मेला 3 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस मेले का शुभारंभ पहली बार भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ करेंगे। मेले के शुभारंभ को लेकर फरीदाबाद जिला प्रशासन ने कार्यक्रम तय कर लिया है। यह जानकारी जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी। डीसी हरियाणा पर्यटन व अन्‍य विभागीय अधिकारियों का साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले की व्‍यवस्‍था को लेकर अधिकारी को सख्‍त निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्य को निर्धारित समय अवधि पर ही पूरा किया जाएगा। इस मेले में वीवीआईपी और वीआईपी विजिटर के अलावा विभिन्‍न देशों के एंबेसडर भी पहुंचेगे। जिसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित कर दी गई है।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि तीन से 19 फरवरी तक लगने वाले सूरजकुंड मेले में इस बार पर्यटकों को कई खास और नई चीजें देखने को मिलेगी। मेले के वीवीआईपी गेट की तरफ बना हरियाणा का ‘अपना घर’ पर्यटकों को खूब आकर्षित करेगा। यहां पर लोगों को हरियाणा की लोक कला, परंपरा व संस्कृति के दर्शन होंगे। जिला उपायुक्‍त ने बताया कि सूरजकुंड मेले में इस बार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से जुड़े देशों को पार्टनर कंट्री बनाया गया है। वहीं, थीम स्टेट में इस बार पूर्वोत्तर के आठ राज्य मेघालय, मणिपुर, असम, अरुणाचल, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम को शामिल किया गया है।

इसबार का मेला इसलिए होगा खास

जिला उपायुक्‍त ने बताया कि, 36 वें सुरज कुण्ड शिल्प मेले में इस बार चीन, किर्गिजस्तान, कजाखस्तान, रूस, उज्‍बेकिस्तान, मैगनोलिया, तजाकिस्तान, ईरान, तुर्की, दक्षिण अरब, नेपाल, आर्मेनिया, श्रीलंका, कंबोडिया, मियांबार, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव समेत करीब 40 देशों ने आने की सहमति प्रदान की है। इन देशों के एंबेसडर इस मेले में विजिट करेंगे। इसके अलावा मेले में आने वाले विभिन्‍न विदेशी प्रतिभागियों की कुल संख्या 251 रहेगी। मेले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सभी देशों से बातचीत हो चुकी है। इस मेले में शिल्प क्षेत्र में 101 विदेशी प्रतिभागी, संस्कृति कार्यक्रमों में 141 प्रतिभागी, खान-पान में 3 प्रतिभागी, आधिकारिक तौर पर 6 विदेशी प्रतिभागी हिस्‍सा लेंगे। मेले में आने वाले वीवीआईपी विजिटरों को ध्‍यान में रखकर मेले की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बेहद सख्‍त बनाया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!