फरीदाबाद

सूरजकुंड मेले में पार्किंग की समस्या का होगा समाधान, पर्यटकों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों को अब पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने का फैसला किया है। इस साल मेले के दौरान दो नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यटक बिना किसी परेशानी के अपने वाहन पार्क कर सकेंगे-

Image

फाइल फोटो

Photo : iStock

Surajkund Mela: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों को अब पार्किंग की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले में पार्किंग की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। इस बार मेले में दो नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटक आसानी से अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से सूरजकुंड मेले में पार्किंग की कमी एक बड़ी समस्या रही है।

लगातार पर्यटकों की संख्या मेंवृद्धि

पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण पार्किंग स्थल भर जाते हैं और पर्यटकों को अपने वाहन सड़कों पर पार्क करने पड़ते हैं। इससे यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस बार मेले में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। मेले में ढाई हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे और एक निजी एजेंसी को भी सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाएगा।

10 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे

इसके अलावा, मेले में 10 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, जहां लगभग 50 हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इस बार मेले के लिए ओडिशा और मध्य प्रदेश को थीम राज्य बनाया गया है। इन दोनों राज्यों के लगभग 400 हस्तशिल्पी मेले में भाग लेंगे।मेला पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड होगा। पर्यटक मेले से जुड़ी सभी जानकारी surjakundmela.co.in पर प्राप्त कर सकेंगे।

विभागों के भी 400 स्टॉल आरक्षित

गूगल मैप के जरिए पर्यटक अपने पसंदीदा हस्तशिल्पी तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सूरजकुंड मेले में हरियाणा पर्यटन निगम के अलावा अन्य विभागों के भी 400 स्टॉल आरक्षित रहेंगे। मेले की सभी तैयारियां जोरों पर हैं और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article