शहर

Kerala: मंदिर में हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, हमले में 17 लोग घायल; एक की हालत गंभीर

केरल के कोझिकोड जिले के तिरुर में एक मंदिर उत्सव के दौरान एक दर्दनाक घटना घटी है। मंदिर में मौजूद एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उसने भीड़ पर हमला कर दिया। इस घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

हाथी के हमले में कई लोग घायल।

Photo : Times Now Digital

Kerala News: केरल के कोझिकोड जिले के तिरुर में एक मंदिर में उत्सव के दौरान अचानक हाथी भड़क गया। बेकाबू हाथी ने अचानक भीड़ पर हमला कर दिया। इसमें 17 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि तिरुर टाउन में पुदियांगडी मंदिर उत्सव के दौरान श्रीकुट्टन नामक एक हाथी ने उत्पात मचाया है, जिससे अफरा-तफरी मच गई और 17 लोग घायल हो गए।

मंदिर में हाथी का उत्पात

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को उत्सव के अंतिम दिन, रात करीब 12:30 बजे हुई। मंदिर में हाथी ने आक्रामक होकर एक व्यक्ति को फेंक दिया, जिसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज कोट्टक्कल के एमआईएमएस अस्पताल में चल रहा है।

हमले में कई लोग घायल

बताया गया कि हाथी ने जैसे ही एक व्यक्ति को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने की वजह से कई लोग घायल हो गए। हाथी पूरी तरह से बेकाबू हो चुका था और किसी के हाथ नहीं आ रहा था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद रात सवा दो बजे महावत ने किसी तरह से हाथी को काबू में किया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article