फरीदाबाद

हरियाणा के बल्लभगढ़ में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान चलीं गोलियां, एक की मौत

Haryana: हरियाणा के बल्लभगढ़ में बीती रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक युवक को गोली मार दी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे कानून शुरू कर दी गई है।

Image

गोलीबारी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्लौच गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद।
  • 2010 में भी हुआ था देवेंद्र के साथ बदमाशों का झगड़ा।
  • गांव में भारी पुलिस बल तैनात।

Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ इलाके के फतेहपुर बिल्लौच गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान गोलियां चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

एक पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, फतेहपुर बिल्लौच गांव के सुंदरलाल ने बताया कि उनका छोटा चचेरा भाई देवेंद्र कल शाम लगभग साढ़े सात बजे बाजार जा रहा था तभी गांव में कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने उसका रास्ता रोक दिया और उसे जातिसूचक शब्द कहे। इन लोगों के साथ देवेंद्र का 2010 में झगड़ा हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब देवेंद्र ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ता चला गया।

जब देवेंद्र पर दागी गई गोली

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की तरफ से भीड़ बढ़ने लगी तो आरोपियों ने देवेंद्र पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक गोली बाबूलाल के जबड़े में जा लगी। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस झगड़े में अन्य पांच-छह लोगों को भी काफी चोटें आई हैं।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रवक्ता का कहना है कि इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष को तरफ से मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे कानून शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, शव का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article