क्राइम

हत्यारी मां! मां ने अपने 3 बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला, यूपी के औरैया की दिल दहला देने वाली घटना

Killer Mother Auraiya UP: यूपी के औरैया जिले में एक मां ही अपने 3 बच्चों की हत्यारिन बन गई और उसने अपने 3 बच्चों को डुबोकर मार डाला, मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

औरैया जिले में एक मां ही अपने 3 बच्चों की हत्यारिन बन गई

KEY HIGHLIGHTS

  1. औरैया में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर उनकी हत्या करने नदी किनारे पहुंची थी
  2. मां ने अपने दो बच्चों को नदी में तब तक डुबोए रखा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई
  3. तीसरे को बीच नदी में फेंक दिया चौथा बेटा जो 8 साल का है उसकी जान जैसे तैसे बची

Auraiya Killer Mother News: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते जी हां यहां एक मां ने अपने ही बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला एक नहीं बल्कि 4 बच्चों को मारने का प्रयास किया, जिसमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चों के शव बरामद किए हैं।

वहीं आरोपी मां को पुलिस के शिकंजे में है, इस घटना की बहुत चर्चा हो रही है और लोग कह रहे हैं कि कैसे एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को मार सकती है।

जानें क्या था औरैया में 3 बच्चों की हत्या का घटनाक्रम

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में ये निर्मम हत्याकांड सामने आया है, एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर उनकी हत्या करने नदी किनारे पहुंची थी, मां ने अपने दो बच्चों को नदी में तब तक डुबोए रखा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई वहीं तीसरे डेढ़ साल के एक बच्चे को उठाकर सीधे नदी फेंका जिसका शव बाद में बरामद हो गया वहीं चौथा बेटा जो 8 साल का है उसकी जान जैसे तैसे बच गई।

अपने 4 और 5 साल के दो बेटों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया

बताते हैं कि मां जिसका नाम प्रियंका है उसने अपने 4 और 5 साल के दो बेटों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया इसके बाद उन्हें नदी में डुबोने लगी बच्चे छटपटाते रहे लेकिन मां उनकी जान लेकर ही मानी।

पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है

8 साल का जो बेटा बच गया है उसी ने पुलिस के मां के इस जघन्य हत्याकांड के बारे मे बताया फिर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और उससे घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला

गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीनों बच्चों को एक-एक कर पानी से बाहर निकाला हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article