फरीदाबाद

Faridabad: झगड़े में चोटिल होने पर इलाज कराने पहुंचे युवकों ने पकड़ा महिला डॉक्‍टर का हाथ, की अभद्रता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:27 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद में झगड़े के बाद पुलिस के साथ इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने जिला अस्‍पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने डॉक्‍टर का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद आरोपियों का इलाज कराने के लिए लेकर आई पुलिस ने ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई न होने पर डॉक्‍टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

Image

महिला डॉक्‍टर से अभद्रता करने वाले आरोपित गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS

देर रात किसी झगड़े में दोनों आरोपित हो गए थे घायल

आरोपित अस्‍पताल में पुलिस के साथ पहुंचे थे इलाज कराने

पुलिस ने दोनों आरोपितों को अस्‍पताल से ही किया गिरफ्तार


Faridabad News: फरीदाबाद में झगड़े के बाद चोट का इलाज कराने के लिए जिला अस्‍पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचे दो युवकों द्वारा महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत इन युवकों ने महिला डॉक्‍टर का हाथ पकड़कर उन्‍हें धक्‍का भी दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची आदर्श नगर पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से ही दबोच लिया। इस घटना को लेकर अस्‍पताल के डॉक्‍टरों में भारी रोष है। डॉक्‍टरों से इस मामले में कार्रवाई न होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। वहीं, पुलिस और सीएमओ ने सख्‍त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस मामले में आपातकालीन विभाग में तैनात महिला डॉक्टर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि सिटी थाना शहर क्षेत्र की श्याम कॉलोनी में बीती रात करीब एक बजे झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में यहां के रहने वाले नवीन और दुर्गेश गुप्ता घायल हो गए थे और पुलिस की ईआरवी टीम दोनों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सामान्य अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर आई थी। यहां पर महिला डॉक्टर दोनों का इलाज कर रही थी, तभी नवीन ने डॉक्‍टर का हाथ पकड़ लिया।

ईआरवी पुलिस ने दोनों को मौके से दबोचा

डॉक्‍टर ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों उसके साथ अभद्रता करने लगे। वार्ड से झगड़े की आवाज सुनकर ईआरवी पुलिस भी वहां पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपितों शराब के नशे में धुत थे और अन्‍य लोगों के साथ भी गाली-गलौज कर रहे थे। इस घटना के बाद आपातकालीन विभाग में ड्यूटी कर रहे डॉक्‍टरों ने इसकी जानकारी एसएमओ डॉ. टीसी गिडवाल को दी। अवगत करा दिया। रात को ही एसएमओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता को भी भी पूरे मामले से अवगत कराया। डॉक्‍टरों द्वारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बाद एसएमओ ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर उन्‍हें सख्‍त कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है। वहीं, ना आदर्श नगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में शिकायत मिली है। जिसके अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जिस तरह के तथ्य सामान आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article