Surajkund Crafts Mela 2023: भारत के सबसे प्रसिद्ध मेलों मे से एक सूरजकुंड मेला शुरु हो चुका है। यह शिल्प मेला अपनी कला, साहित्य और प्रतिभा को दिखाने के लिए पूरे देश और विश्व में प्रसिद्ध है। इसका आयोजन हर साल फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड गांव में होता है। इस मेले का इतिहास बहुत पुराना है। इसकी शुरूआत भारत सरकार ने 1987 में किया था। इस मेले में भारत के साथ-साथ शार्क के सभी देश भी अपनी कला, शिल्प और व्यंजन का प्रदर्शन करते हैं। अगर आप इस मेल में आ रहे हैं तो इसका इतिहास जान लें तो बेहतर होगा।
बता दें कि फरीदाबाद में हर साल इस मेले का भव्य आयोजन सूरजकुंड गांव में किया जाता है। इस मेले का इंतजार शिल्पकार से कलाकार तक हर साल बहुत बेसब्री से करते हैं। इसका आयोजन हर साल जनवरी से फरवरी के बीच में होता है। इस बार सूरजकुंड मेले का आयोजन 3 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जा रहा है। इस मेले को देखने के लिए पूरे भारत से लोग आते हैं। अगर आप भी इस बार सूरजकुंड मेला देखने जा रहें हैं तो आप इस मेले का इतिहास जान लें तो ज्यादा बेहतर होगा। यहां हम आपको इस मेले के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
