फरीदाबाद

Faridabad Weather Update: फरीदाबाद में जारी रहेगा सर्दी का सितम, जानें आज दिनभर कैसा रहेगा शहर का मौसम

Faridabad Weather Update: फरीदाबाद के लोगों को अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। फिलहाल, धूप निकलने के साथ ही गलन का एहसास हो रहा है।

Image

फरीदाबाद में गलन

Photo : BCCL

Faridabad Weather Update: एनसीआर के जिले फरीदाबाद में बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, बादलों के छटने से मंगलवार की सुबह से ही धूप खिली नजर आ रही है, लेकिन गलन से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही आशंका जताई थी कि बारिश के बाद तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ सकती है। मंगलवार को धूप के साथ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी बह रही हैं, जिससे शीतलहर का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जिससे सुबह कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

बारिश के बाद लुढ़का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में तेजी के साथ तब्दीली देखने को मिली थी, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। इस बीच 1 फरवरी से पांच फरवरी के बीच रुक-रुककर हुई बारिश से ठंड तो कम हुई, लेकिन अब एक बार मौसम करवट ले रहा है। मंगलवार की सुबह कहीं-कहीं कोहरे की चादर छाई रही, जिससे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिन और पारा लुढ़केगा, जिससे सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है।

धूप का आनंद

हालांकि, 6 फरवरी की सुबह आसमान में सूरज मौजूदगी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हुई। लोग छतों पर धूप का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, हल्की हवाएं बहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है। कुल मिलाकर अभी सर्दी से राहत की बड़ी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article