फरीदाबाद

Faridabad: जिस पत्नी को पति 2 साल तक ढूंढता रहा, अब मिली तो पति संग रहने से किया इंकार, पुलिस को बताई ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 08:44 PM IST

Faridabad: बल्लभगढ़ थाना इलाके में वर्ष 2021 में अपने बच्चों सहित घर से एक महिला गुमशुदा हो गई थी। मानव तस्करी निरोधक सेल की टीम ने महिला को बच्चों सहित यूपी के हाथरस से बरामद कर लिया। विवाहिता के पति ने बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। विवाहिता ने बताया कि, शराबी पति की आदतों व झगड़े से परेशान होकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर चली गई थी।

Image

फरीदाबाद में 2 साल बाद मिली लाप्ता बीवी ने पति संग जाने से किया इंकार। ( सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो साल पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला
  • विवाहिता ने पति संग जाने से कर दिया इंकार
  • शराबी पति से तंग आकर छोड़ा था विवाहिता ने बच्चों सहित घर


Faridabad: फरीदाबाद में एक अजब मामला सामने आया है, जिसमें एक लापता हुई विवाहिता ने पुलिस की ओर से बरामद किए जानेे के बाद साफ तौर पर कह दिया कि, मुझे अब सजन घर नहीं जाना है। मामला बल्लभगढ़ थाना इलाके का है, जहां से दो साल पहले लापता हुई एक महिला को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2021 में अपने बच्चों सहित घर से एक महिला गुमशुदा हो गई थी।

पति की शिकायत पर पुलिस ने बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने महिला को बरामद तो कर लिया, मगर उसके अगले ही दिन उसे रिहा कर दिया। वजह थी विवाहिता ने पति संग जाने से इंकार कर दिया था। ऐसी स्थिति में पुलिस के पास उसे रिहा करने के अलवा कोई और ऑप्शन नहीं था। पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने पूछताछ में बताया कि, शराबी पति की आदतों व झगड़े से परेशान होकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर चली गई थी।

मानव तस्करी निरोधक सेल ने तलाशा

यूपी राज्य अपराध शाखा की मानव तस्करी निरोधक सेल इंचार्ज अमर सिंह के मुताबिक, साल 2021 के मार्च माह में बल्लभगढ़ निवासी महिला अपने तीन बच्चों संग घर छोड़ कर चली गई थी। विवाहिता के पति ने इसे लेकर बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद बल्लभगढ़ पुलिस महिला को तलाशती रहीं, मगर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद राज्य अपराध पुलिस के एडीजी ओपी सिंह ने इस मामले को मानव तस्करी निरोधक सेल को सौंपा था। इसके बाद हरकत में आई टीम ने महिला को बच्चों सहित यूपी के हाथरस से बरामद कर लिया।

इस वजह से छोड़ा था घर

मानव तस्करी निरोधक सेल इंचार्ज अमर सिंह के मुताबिक, महिला अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। यही वजह थी कि, उसे बरामद करने के बाद छोड़ना पड़ा। इंचार्ज के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि, उसका पति शराब का आदि है। घर में रोज झगड़े करता था। इससे वह परेशान थी, इसलिए वह अपने 3 बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई। अब वह फिर से पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह अकेले अपने बच्चों के साथ जीवन गुजारना चाहती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article