फरीदाबाद

Faridabad: जिम में डंबल उठाने को लेकर हुआ झगड़ा, घर पहुंचकर युवक ने लगाई फांसी, जेब से मिली पर्ची से खुला राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 04:24 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद की भरत कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के स्‍वजनों ने आरोप लगाया है कि, जिम में मृतक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिससे वह आहत था। मृतक की जब से पुलिस को एक पर्जी भी मिली है, जिसमें कुछ युवकों के नाम लिखे हैं।

Image

जिम में डंबल उठाने को लेकर हुआ झगड़ा। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. जिम में कुछ युवकों ने मृतक को थप्‍पड़ मारकर किया था बेइज्‍जत
  2. घटना के बाद परेशान युवक ने घर पहुंचकर लगा ली फांसी
  3. मृतक की जेब से मिली पर्ची में लिखे हैं कुछ युवकों के नाम

Faridabad: फरीदाबाद के भरत कॉलोनी में एक युवक ने जिम में हुए झगड़े के बाद परेशान होकर घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के स्वजन का आरोप है कि, जिम में युवक के साथ मारपीट करने के साथ उसे बेइज्जत किया गया था, जिसके कारण ही उसने सुसाइड किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस को मृतक की जब से एक पर्ची मिली है। जिसमें कई युवकों के नाम लिखे हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया। अब पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि, मृतक राहुल एक वर्कशॉप में वाहन रिपेयरिंग का कार्य करता था। युवक के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। यह अपने परिवार के साथ भरत कॉलोनी में रहता था। काम खत्‍म करने के बाद यह अक्सर जिम जाता था। स्‍वजनों ने पुलिस को बताया कि, उसका जिम में कुछ युवकों से डंबल उठाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने उसे जिम के अंदर ही थप्पड़ मारने के अलावा सबके सामने बेइज्‍जत किया था। जिससे वह परेशान था।

कमरे के जंगले में रस्सी लगाकर दे दी जान

परिजनों के अनुसार, शाम को जिम से आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो स्वजन ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वह कमरे के जंगले में लगे रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद घटना की सूचना खेड़ीपुल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से पुलिस को एक पर्जी मिली जिसमें कुछ युवकों के नाम लिखे मिले।

फरीदाबाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, स्वजन की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मृतक के पास से जो पर्जी मिली है, उसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं, हालांकि उसमें सुसाइड का कारण नहीं बताया गया है। पुलिस द्वारा हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article