फरीदाबाद

Faridabad: लापता नाबालिग बेटी को ढूंढने में असहाय नजर आ रही थी पुलिस, माता-पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु तो...

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 09:06 PM IST

Faridabad: फरीदबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और पुलिस लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि, अपहृत नाबालिग लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। वहीं, आरोपी पक्ष भी थाने में पहुंच कर पीड़ित परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने जब इच्छामृत्यु की मांग की तो पुलिस एक्टिव हुई और कुछ ही घंटे में नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

Image

फरीदाबाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी पक्ष पर पुलिस थाने के अंदर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप
  • कमिश्‍नर से फटकार के बाद लड़की भी बरामद और आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
  • अपहरण के मामले और पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी गठित

Faridabad: फरीदबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अपहृत नाबालिग लड़की के माता-पिता ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस लड़की के नहीं मिलने की बात बोलती रही। केस में कार्रवाई नहीं होने से दुखी होकर माता-पिता ने जब इच्छामृत्यु मांगी तो पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गई और कुछ ही घंटे में किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में अब पुलिस लापरवाही की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। जो एक सप्‍ताह में जांच कर उच्‍च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगी।

यह पूरा मामला फरीदाबाद के डबुआ इलाके का है। यहां की रहने वाली 16 साल की एक लड़की 30 नवंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो दो दिसंबर को डबुआ एसएचओ से मिलकर शिकायत की। परिजनों ने बताया कि, मामला दर्ज कराने के बाद रात को ही उन पर 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार इसकी शिकायत लेकर फिर से थाने पहुंचा। आरोप है कि, इसी दौरान आरोपी भी थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने ही धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बनाया।

कमिश्‍नर की फटकार के बाद एक्टिव हुई पुलिस

पुलिस की इस कार्रवाई से निराश होकर लड़की के माता-पिता ने रविवार को कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा से मिलकर इच्छा मृत्यु का पत्र सौंपा। जिसके बाद यह जानकारी पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाई गई। कमिश्‍नर की फटकार के बाद पुलिस एक्टिव हुई और रविवार देर रात तक लड़की को खोज निकाला। साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। डीएसपी एनआईटी नरेंद्र कादियान ने बताया कि, इस मामले में नाबालिग लड़की को बरामद कर मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए गए हैं। साथ ही लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी जतिन के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की 11वीं की छात्रा है। पूरी मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच के साथ पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article