फरीदाबाद

Faridabad: दिल्ली के कारोबारी की फरीदाबाद में गोली मार कर हत्या, घटना के समय घुमा रहे थे कुत्‍ता

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 05:52 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के किठावली गांव में बदमाशों ने दिल्‍ली के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। मृतक यहां अपने फार्म हाउस पर पत्‍नी के साथ रह रहे थे। परिजनों ने इस मामले में दो लोगों पर हत्‍या का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि, इस फार्म हाउस पर कब्‍जे को लेकर कारोबारी की हत्‍या की गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Image

जमीन के विवाद में दिल्‍ली के कारोबारी की गोली मारकर हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक कारोबारी छह माह पहले ही पत्‍नी के साथ यहां हुए थे शिफ्ट
  • पांच एकड़ में बने फार्म हाउस के विवाद में हत्‍या करने की आशंका
  • परिजनों ने दो के खिलाफ कराया मामला दर्ज, कुछ लोग हिरासत मे

Faridabad: फरीदाबाद जिले के किठावली गांव में बदमाशों ने दिल्‍ली के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। मृतक यहां पर फार्म हाउस बनाकर अपनी पत्‍नी के साथ रह रहे थे। घटना के समय वे फार्म हाउस के बाहर अपना कुत्‍ता घुमा रहे थे, तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन्‍हें गोली मार दी। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की वजह बताई जा रही है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्‍द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

मामले की जांच करने वाले सब इंस्‍पेक्‍टर राज सिंह ने बताया कि, मृतक की पहचान मूलरूप से दिल्ली के जैतपुर के रहने वाले 58 वर्षीय जोगेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। ये करीब छह माह पूर्व अपनी पत्‍नी के साथ किठावली गांव में बने इस फार्म हाउस में रहने आए थे। यह परिवार पांच एकड़ जमीन की चारदिवारी करके उसी में रहता था। घटना के समय वो अपने कुत्ते को बाहर घुमाने लाए थे। तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली उसके कंधे तथा दूसरी पेट में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

फार्म हाउस पर कब्‍जे को लेकर हत्‍या की आशंका

मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, जिस फार्म हाउस में जोगिंदर सिंह रहते थे, उसे 4 साल पहले अख्तर नाम के एक व्यक्ति के साथ उसे बेचने का सौदा किया था। उस समय अख्‍तर ने एडवांस में 35 लाख रुपये भी दिए थे। दोनों के बीच हुए एग्रीमेंट में तय हुआ था कि, बाकी रुपये 22 महीने में जोगिंदर को दे दिए जाएंगे, लेकिन अख्तर ने पैसे नहीं दिए। साथ ही जमीन पर कब्‍जा करने की भी कोशिश करने लगा। मजबूरन जोगिंदर अपनी पत्‍नी के साथ यहां आकर रहने लगे। परिवार का आरोप है कि, इस जमीन पर कब्‍जा करने के लिए ही अख्तर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अख्तर और कालू नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्‍द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article