फरीदाबाद

Faridabad News: रोके के बाद पटाखे बेचने के लिए 'टापू' पर बनाया गोदाम, करोड़ों के पटाखे देख अधिकारी रह गए दंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:40 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद सीजीएसटी ने बघोला गांव में छापेमारी कर पटाखों से भरे कई गोदाम पकड़े हैं। ये गोदाम जंगल के अंदर टापू के बीच बने हुए थे। इन गोदामों से करोड़ों रुपये के पटाखों की बरामदगी के साथ 50.80 लाख कैश भी मिला है।

Image

गोदाम में रखे गए पटाखों के साथ सीजीएसटी की टीम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जंगल में पानी के बीच बने टापू पर मौजूद था गोदाम
  • छापा मारने के लिए टीम ट्रैक्‍टर पर सवार होकर पहुंची
  • पटाखे का जखीरा देख अधिकारी भी रह गए हैरान

Faridabad News: प्रतिबंध के बावजूद शहर में पटाखों की खरीद-बिक्री धड़ल्‍ले से हो रही है। जिले के बघोला गांव में ऐसे ही एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। गांव के पास मौजूद जंगल में दूर तक फैले पानी के बीच एक टापू पर गोदाम बनाकर करोड़ों रुपये कीमत के पटाखा बरामद किए गए है। गोदाम पर यह छापा केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्तालय फरीदाबाद की टीम ने मारा था। यह टीम ट्रैक्टरों पर सवार होकर इस गोदाम पर पहुंची थी। इस गोदाम से अधिकारियों को करोड़ों रुपये कीमत के पटाखों के अलावा 50.80 लाख रुपये नगदी भी मिली है। हालांकि गोदाम संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा। टीम ने गोदाम को सील कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल कमिश्नर इवेजन राजेश कुमार ने इस छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि, जानकारी मिली थी कि, बघोला गांव के पास एक कंपनी ने जंग के बीच गोदाम बना रखा था। जहां से अवैध रूप में पटाखों की खरीद-बिक्री की जा रही थी। जिसके बाद 4 टीम गठित कर छापेमारी की गई। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि, गोदाम तक जाने का रास्‍ता काफी खराब था, इसलिए टीम ट्रैक्टरों पर सवार होकर वहां तक पहुंची। उस गोदाम में मौजूद कर्मचारी व अन्‍य टीम को आता देख पहले ही भाग गए थे। पूरा गोदाम पटाखों से भरा हुआ था। मौके पर मिले सारे पटाखों को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। गोदाम में बने एक कमरे से कई कागजात के साथ 50.88 लाख रुपए कैश में बरामद किए गए है।

बघोला गांव में मिले कंपनी के 21 गोदाम

एडिशनल कमिश्नर इवेजन ने बताया कि, यह गोदाम पटाखे बनाने वाली कंपनी के है। जांच में इस कंपनी के बघोला गांव के अलग-अलग जगहों पर 21 गोदाम पाए गए हैं। इन गोदाम को जंगल के बीच बनाया गया था। इन गोदामों से अवैध रूप में पटाखों का व्‍यापार कर जीएसटी चोरी की जा रही थी। यहां से कई राज्‍यों में पटाखों की सप्‍लाई होती थी। कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article