फरीदाबाद

Faridabad: नेशनल हाईवे YMCA फ्लाईओवर पर हादसा, CNG ऑटो में अचानक लगी आग; जानें अपडेट

फरीदाबाद नेशनल हाइवे स्थित YMCA फ्लाई ओवर पर बल्लभगढ़ से फरीदाबाद की तरफ जा रही एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। हालांकि, चालक ने तुरंत इसमें सवार यात्रियों को उतारा। किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, ऑटो जलकर राख हो गई-

Image

cng auto

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Faridabad: फरीदाबाद नेशनल हाइवे स्थित YMCA फ्लाई ओवर पर एक सीएनजी ऑटो में अचानक से आग लग गई। जिससे ऑटो जलकर राख हो गया। ऑटो बल्लभगढ़ से फरीदाबाद की तरफ जा रही थी। गनीमत रही ऑटो में सवार एक भी यात्री आग की चपेट में नही आया। ऑटो ड्राइवर और तीन महिला सवारी आग लगते ही तुरंत ऑटो से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। लेकिन, तब तक ऑटो जलकर राख हो चुका था। पीसीआर 112 में आए पुलिसकर्मी ने बताया कि पहली बार देखने पर लग रहा है कि ऑटो में शॉट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

ऑटो में अचानक लगी आग

जानकारी के मुताबिक यह नजारा फ़रीदाबाद के नेशनल हाइवे स्थित YMCA फ्लाईओवर के ऊपर का है, जहां आज दोपहर करीब तीन बजे एक सीएनजी ऑटो चालक तीन महिला सवारियों को बल्लभगढ़ से फ़रीदाबाद लेकर जा रहा था। तभी अचानक से फ्लाईओवर चढ़ते ही उसमें धुआं उठने लगा और अचानक से आग निकलने लगी। ऑटो चालक ने तुरंत ऑटो रोका और उसमें बैठे तीनों सवारियां बाहर निकाला। और सभी ऑटो से दूर हट गए।

कोई जनहानि नहीं

आनन-फानन में दमकल और पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन, आग इतनी तेजी से बढ़ी के देखते ही देखते ऑटो जलकर पूरी तरह से राख हो गया। गनीमत यह रही कोई भी इसमें हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि जैसे उन्हें सूचना मिली और वह तुरंत पहुंच गए लेकिन ऑटो में आग इतनी तेज थी कि ऑटो जलकर नाश हो गया। उन्होंने बताया कि शायद ऑटो में शॉट सर्किट हुआ हो, जिस कारण आग लगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'