फरीदाबाद

NCR में होने जा रही बड़ी कार्रवाई, 5000 मकानों पर चलेंगे बुलडोजर, नोटिस जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 11:09 AM IST

Faridabad Nagar Nigam News: यमुना के डूब इलाकों में बहुत तेजी से अतिक्रमण हुआ है। यहां लोगों ने अवैध तरीक से मकान बनाए हैं। पांच किलोमीटर के दायरे में पांच कॉलोनियां बसा दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि यहां करीब 5000 घर बने हुए हैं, जो दो से तीन मंजिला इमारत हैं।

Image

अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Faridabad Nagar Nigam News: दिल्ली-एनसीआर में अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। यहां फरीदाबाद नगर निमग ने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, यमुना के डूब क्षेत्र में बसी बसंतपुर, अटल चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव पार्ट दो व तीन, अजय नगर कॉलोनियो में बने अवैध मकानों नोटिस जारी किए गए हैं। फरीदाबाद नगर निमग ने इन लोगों को मकान खाली करने के लिए पांच दिन का समय दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी के अवैध मकानों को खाली करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस लगाए गए हैं। गुरुवार से यहां लगातार मुनादी करवाई जा रही है और बुधवार से यहां बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया, सभी को मकान खाली कर दूसरे स्थान पर जाने को कहा गया है।

जुलाई में आ गई थी बाढ़

अधिकारियों के मुताबिक, यमुना के डूब इलाकों में बहुत तेजी से अतिक्रमण हुआ है। यहां लोगों ने अवैध तरीक से मकान बनाए हैं। पांच किलोमीटर के दायरे में पांच कॉलोनियां बसा दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि यहां करीब 5000 घर बने हुए हैं, जो दो से तीन मंजिला इमारत हैं। ये सभी इमारतें अवैध तरीके से बसाई गई थीं, जिसके चलते यहां मानकों का पालन नहीं हुआ। बता दें, बीते जुलाई में यमुना का जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में बाढ़ आ गई थी और कई घर डूब गए थे।

आमने-सामने प्रशासन और स्थानीय लोग

नगर निगम के नोटिस के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इन लोगों का कहना है कि उन्होंने अपना मकान बनाने में अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी, अब सरकार उन्हें तोड़ने जा रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि डूब क्षेत्र में निर्माण के लिए लोगों ने कोई अनुमति नहीं ली थी, ऐसे में ये सभी मकान अवैध हैं, जिसके चलते निवासियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article