फरीदाबाद

Faridabad-Gurugram Weather Forecast: बढ़ने लगी है सूरज की तपिश, आज रहेगा साफ आसमान, जानें कल के मौसम का हाल

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज मौसम साफ रहने वाला है और धूप की तपिश भी महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं कल मौसम में कितना बदलाव होगा।

Image

फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज का मौसम

Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: हरियाणा में आए दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में फिर से बदलाव दिखेगा। फरीदाबाद में इन दिनों सुबह और शाम में ठंडक बनी हुई है और दिन में धूप की तपिश बढ़ने लगी है। इसके साथ ही तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। आज भी यहां आसमान साफ रहने वाला है। वहीं 13 को बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। गुरुग्राम का मौसम भी फरीदाबाद से मिलता-जुलता ही रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज और कल इन शहरों का मौसम कैसा रहने वाला है।

फरीदाबाद में आज और कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर आसमान साफ रहेगा और धूप की गर्मी भी दिन में महसूस होगी। आज फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। वहीं मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं। कल भी यहां का आसमान साफ ही नजर आ रहा है। जिसके बाद 13 मार्च को फरीदाबाद मं 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

गुरुग्राम में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27.9 और 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। आज मौसम भी साफ ही रहने वाला है। दिन में धूप अपनी तपिश भी दिखाएगी। मौसम में हो रहे बदलाव का असर यहां भी 13 मार्च को पड़ेगा। गुरुग्राम में इस दिन हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस हफ्ते यहां के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article