फरीदाबाद

Faridabad News: दहेज ने ली एक और मासूम की जान, महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Faridabad News: फरीदाबाद में दहेज को लेकर एक और मासूम की हत्या की खबर सामने आई है। दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने बहु की 10 लाख रुपये और कार के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Image

दहेज के लिए मासूम की ली जान

Photo : iStock

Faridabad News: दहेज न मिलने पर बहू पर अत्याचार और मौत की खबर तो भारत में हर रोज की बात हो गई है। कभी कहीं दहेज को लेकर किसी लड़की की मौत की खबर आती है तो कभी कहीं दहेत को लेकर ससुराल वालों की हैवानियत देखने को मिलती है। उसी तहत अब हरियाणा के फरीदाबाद से दहेज के लिए एक महिला की हत्या की खबर सामने आई है। यहां दहेज को लेकर एक परिवार ने अपनी बहु को इतना पीटा की उसकी मौत ही हो गई।

मौत की खबर प्राप्त होते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे तब तक ससुराल वाले फरार हो चुके थे। इस मामले को लेकर महिला के परिजनों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है और ससुराल के लोगों को खोजा जा रहा है।

दहेज की लालच ने एक और मासूम की ली जान

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सिकरोना गांव में एक महिला की दहेज के लिए कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी शनिवार को दी और बताया की महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता ने सूचना देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है और मृतक महिला का नाम ऋतु बताया जा रहा है, जिसकी उम्र मात्र 20 साल है। इस मामले पर आगे बात करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मृतक के जीजा ने रवींद्र ने बताया कि ऋतु की शादी 27 जून 2023 को भनकपुर के रहने वाले केशव उर्फ केसर से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही पति केशव के अलावा जेठ संतराम और परवीन ससुर धन सिंह, सास विद्या, देवर सौदान और नरवीर उर्फ लाला दहेज के लिए ऋतु को प्रताड़ित कर रहे थे।

मृतक ऋतु के परिजनों की शिकायत के अनुसार ससुराल वाले ऋतु से 10 लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। ऋतु के जीजा रवींद्र ने बताया कि ससुराल वाले अकसर पैसों के लिए ऋतु से मार-पीट करते थे। इस मामले को लेकर शुक्रवार को उसके एक पड़ोसियों ने फोन कर ऋतु की मौत की जानकारी दी। बेटी की मौत की जानकारी पाते ही ऋतु की मां और ऋतु का भाई मौके पर पहुंच, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो चुके थे। रवींद्र ने द्वारा दी जानकारी के अनुसार उन्हें ऋतु मौके पर मृत मिली। ऋतु के चेहरे पर चोट के और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article