Faridabad Fire News: फरीदाबाद में एक एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया, जिसमें पिता, माता और बेटी की मौत हो गई। छत का दरवाज़ा बंद होने के कारण परिवार फंस गया और बेटा घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार, 7 सितंबर को एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट के कारण दूसरी मंजिल पर भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों और उनके पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
पहली मंजिल पर रह रहे 49 साल के सचिन कपूर उनकी पत्नी 48 साल की रिंकू कपूर और उनकी बेटी 13 साल की सुजैन की विस्फोट में मौत हो गई। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, उनका बेटा 24 साल का बेटा आर्यन कपूर बालकनी से कूदकर बच गया, लेकिन उसके पैर टूट गए और उसका इलाज चल रहा है।
...लेकिन दरवाज़ा बंद था
परिवार ने छत पर भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाज़ा बंद था। इस वजह से सचिन, रिंकू, सुजैन और उनके पालतू कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई। दमकलकर्मी और पुलिस तुरंत पहुंचे और पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां वह बच नहीं पाए।
परिवार ने छत पर भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद था
परिवार ने छत पर भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद था। इस वजह से सचिन, रिंकू, सुजैन और उनके पालतू कुत्ते की दम घुटने से मौत हो गई। दमकलकर्मी और पुलिस तुरंत पहुंचे और पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।
स्थानीय पार्षद ने कहा, 'यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हमें गहरा दुख है कि इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य में सराहनीय सहयोग किया। हमारे क्षेत्र में एक फायर स्टेशन की स्थापना बेहद जरूरी है, और यह हमारी पुरजोर मांग है। यदि फायर स्टेशन होता, तो फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी न होती और शायद यह हादसा टाला जा सकता था। इसके अलावा, बिल्डर्स की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि इमारत में कोई फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था। मैं मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और क्षेत्रीय विधायक से अनुरोध करता हूं कि वे इस गंभीर मुद्दे को सदन में उठाएं और क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।'
