Faridabad News: लंबे इंतजार के बाद फरीदाबाद में डॉग पंजीकरण पॉलिसी लागू हो गई है। निगम आयुक्त ने इस पॉलिसी को मंजूरी दे दी। अब निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने पालतू कुत्ते का एक माह के अंदर पंजीकरण कराना होगा। लागू की गई पॉलिसी के अनुसार पहली बार पंजीकरण कराने पर लोगों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद निगम जांच अभियान चलाएगा। इस दौरान बगैर रजिस्ट्रेशन के पालतु कुत्ता मिलने पर 15 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा है। बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण पहले ही अनिर्वाय कर रखा था, लेकिन अभी तक न तो फीस और जुर्माना जैसे प्रावधान थे और न ही निगम सख्ती कर रहा था।
ऐसे में निगम को अपने क्षेत्र में मौजूद पालतू कुत्तों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही थे। जबकि बीते कुछ माह में पालतू कुत्तों द्वारा काटने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिसके कारण निगम ने डॉग पंजीकरण पर पॉलिसी लाने की योजना तैयार की। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर ने इस पॉलिसी का मसौदा बीते साल दिसंबर माह में ही तैयार कर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया को भेजा दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई।
