Faridabad News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां पर बसों की कम संख्या के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए हरियाणा रोडवेजे ने बड़ा फैसला लिया है। अब रात्रि ठहराव वाली सभी बसों को शाम चार बजे के बाद हर आधे घंटे के अंतराल पर बल्लभगढ़ से गुरुग्राम के बीच चलाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के के अनुसार इसस शाम को ऑफिस खत्म होने के बाद गुरुग्राम की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इस रूट पर ये बसें रात्रि 8 बजे तक चलेंगी।
बल्लभगढ़ बस डिपो के अधिकारियों के अनुसार, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम के लिए रोजाना करीब 70 बसों को संचालन किया जाता है। इन बसों रोडवेज और निजी बसें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार सुबह से शाम चार बजे के बीच इस रूट पर हर नौ मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन होता है, लेकिन इसके बाद इस रूट पर सिर्फ एक या दो बसें ही जाती हैं, जिसकी वजह से शाम चार बजे के बाद गुरुग्राम की तरफ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
