फरीदाबाद

अरावली में बने 500 से ज्यादा फार्म हाउस पर कल से चलेगा बुलडोजर

अरावली इलाके में अवैध रूप से बने फार्म हाउसों और बैंक्वेट हॉल पर कल यानी शुक्रवार से बुलडोजर चलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

अरावली के जंगल में अवैध रूप से बने करीब 500 फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलने की तैयारी है। वन विभाग ने इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस बल की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है। अरावली वन क्षेत्र में भू-माफियाओं ने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए हैं, जिनमें बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस शामिल हैं।

पिछले साल रुक गई थी कार्रवाई

पिछले साल दिसंबर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी, लेकिन पुलिस बल न मिलने के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। अब वन विभाग पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

आज होगी बैठक

इस संबंध में आज जिला वन अधिकारी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में तोड़फोड़ की अंतिम रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि अरावली भारत का सबसे पुराना पर्वत श्रृंखला है और यह दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में फैला हुआ है। अरावली क्षेत्र में कई दुर्लभ वनस्पति और जीव पाए जाते हैं। अवैध निर्माणों से इस क्षेत्र की जैव विविधता को खतरा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article