फरीदाबाद

Barkhal Bridge: आज से 2 मई तक बंद रहेगा बड़खल पुल, जाम से बचने के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं यात्री

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 17, 2023, 09:06 AM IST

Barkhal Bridge : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के चलते पुल को बंद किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए उनसे एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। अंखीर गोल चक्कर की तरफ से आकर जिन वाहन चालकों को मेवला महाराजपुर दिल्ली की तरफ जाना है उन्हें एशियन हॉस्पिटल कट से मार्बल मार्किट होते हुए मेवला रोड की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है।

Image

सड़क मरम्मत कार्य के लिए पुल को बंद किया गया है। -प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Barkhal Bridge : फरीदाबाद से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। बड़खल रेलवे पुल को 17 अप्रैल से अगले 16 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। आज से इस पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू हो रहा है। मरम्मत का यह काम 2 मई तक होगा। रिपोर्टों के अनुसार फ्लाईओवर से अंखीर गोलचक्कर तक एक लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन को लेकर परामर्श जारी किया है। यात्रियों से अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

मरम्मत कार्य के लिए बंद हुआ पुल

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के चलते पुल को बंद किया जा रहा है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए उनसे एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। अंखीर गोल चक्कर की तरफ से आकर जिन वाहन चालकों को मेवला महाराजपुर दिल्ली की तरफ जाना है उन्हें एशियन हॉस्पिटल कट से मार्बल मार्किट होते हुए मेवला रोड की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है और जिन वाहन चालको ओल्ड फरीदाबाद, अजरोदा बल्लभगढ़ की तरफ जाना है। उनके लिए सैक्टर- 21 डी कट से एनआईटी महिला थाने से होते हुए ओल्ड अंडरपास की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है।

यात्री इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली की तरफ जाना है तो यात्री सेक्टर 21 स्मार्ट रोड होते हुए सूरजकुंड रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूर्वी इलाके और ग्रेटर फरीदाबाद से आने वाले यातायात के लिए बाटा पुल, नीलम पुल और मेवला महाराजपुर अंडरपास का उपयोग किया जा सकता है। जबकि ओ्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ की ओर जाने वालों को सेक्टर 21 डी कट से एनआईटी महिला थाने के रास्ते पर डायवर्ट किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर से मिल सकती है जानकारी

लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। लोग एवं यात्री 9582200138/0129-2225999 पर रूट डायवर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जाम से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article