शहर

Faridabad Crime: महिला ने पहले प्यार में फंसाया, फिर बनाया अश्लील वीडियो… लाखों की वसूली का खेल ऐसे हुआ बेनकाब!

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुराने फरीदाबाद की बुद्ध कॉलोनी में किराए पर रहने वाली एक महिला अपने ही मकान मालिक के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर लाखों रुपये ऐंठ रही थी।

Image

फरीदाबाद में हनी ट्रैप का भंडाफोड़

Photo : Times Now Digital

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद से ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस (Faridabad Police) ने एक शातिर महिला को 1 लाख रुपये की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने ही मकान मालिक को झांसे में लेकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना चुकी थी और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार मोटी रकम ऐंठ रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पुराने फरीदाबाद की बुद्ध कॉलोनी का है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पिछले करीब 5 वर्षों से पीड़ित परिवार के मकान में किराएदार के रूप में अपने परिवार के साथ रह रही थी। लंबे समय तक साथ रहने के कारण परिवार उस पर भरोसा करने लगा था। इसी का फायदा उठाकर महिला ने मकान मालिक को किसी बहाने अपने जाल में फंसाया और धोखे से उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

पुलिस ने शिकायत के बाद बिछाया जाल

इसके बाद महिला का असली चेहरा सामने आया। वह मकान मालिक को फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और समाज में बदनाम करने की धमकियां देने लगी। डर के मारे पीड़ित परिवार दबाव में आ गया। हाल ही में आरोपी महिला ने पीड़ित से 2 लाख रुपये की और मांग की और पैसे लेने के लिए उसे सेक्टर 28 के एक रेस्तरां में बुलाया। परेशान होकर पीड़ित की पत्नी ने हिम्मत दिखाई और फरीदाबाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने रेस्तरां के आसपास पहले से ही जाल बिछा दिया। जैसे ही पीड़ित ने महिला को 1 लाख रुपये की किश्त थमाई, छिपकर देख रही पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने पैसे बरामद कर आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article