शहर

Maharajganj News: एक-दो नहीं महाराजगंज में लूटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, फर्जी शादी रचाकर लाखों की ठगी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सिंदुरिया थाना पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी शादी का नाटक कर लोगों से नकदी और जेवर ठगती थीं।

Image

महराजगंज में लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharajganj News: एक बार फिर उत्तर प्रदेश में लूटेरी दुल्हन से जुड़ा मामला सामने आया है। लेकिन इस बार एक-दो नहीं बल्कि चार शातिर महिलाओं का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले की सिंदुरिया थाना पुलिस ने शादी के बहाने लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी और आभूषण भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले से शादीशुदा महिलाओं को कुंवारी बताकर फर्जी रिश्ते तय करता था और विवाह का नाटक रचकर लड़के पक्ष से पैसे व जेवर हासिल कर लेता था। इसके बाद आरोपी किसी विवाद का बहाना बनाकर मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 2 मई को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले रंजीत चौहान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में विवाह समारोह के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद जितेंद्र नाम के व्यक्ति और उसके साथ आई चार महिलाओं ने शादी की व्यवस्था और खान-पान के बहाने उनसे करीब एक लाख रुपये तथा जेवरात ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने अचानक विवाद खड़ा कर दिया, मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

विवाहित है और उसका एक बच्चा भी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि गिरोह में शामिल अंजलिका नाम की महिला पहले से विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है, लेकिन उसे अविवाहित बताकर उसका नाम बदलकर पूजा रखा गया था। इसी झूठी पहचान के आधार पर शादी का नाटक रचकर ठगी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में शामिल चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का सदस्य जितेंद्र अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article