शहर

Etawah News: इटावा में सिंचाई विभाग के मुख्य कार्यालय में लगी भीषण आग, 50 सालों का रिकॉर्ड जलकर राख

Etawah Irrigation Department Fire: इटावा में सिंचाई विभाग के मुख्य कार्यालय में आग लगने से 50 सालों का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Image

इटावा में सिंचाई विभाग के कार्यालय में आग

Etawah Fire News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सिंचाई विभाग के मुख्य कार्यालय में भीषण आग लग गई। जिसमें 50 सालों तक का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

चौकीदार ने सुबह देखी आग

इटावा में सिविल लाइन इलाके में स्थित सिंचाई विभाग के मुख्यालय में सोमवार सुबह भंयकर आग लग गई। सिंचाई विभाग के चौकीदार बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे वे टहलने आए, तभी उनको आग लगने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सिंचाई विभाग के कर्मी कमलेश कुमार के अनुसार आग लगने से सिंचाई विभाग के कर्मियों का सालों पुराना रिकॉर्ड जल करके खाक हो गया है।

सिंचाई विभाग का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा

दमकल कर्मी सुभाष चंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्यालय में आग करीब 6 कमरों में लगी। जिसने सालों का रिकॉर्ड नष्ट कर दिया। दमकल की टीम लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट के साथ ही साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी आग की सूचना के बावजूद भी सिंचाई विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे इस घटना को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article