Etawah News: इटावा के भरथना रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया है, जिसमें सैंकड़ों यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन रेलवे की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, क्रॉसिंग पर एक कार फंस गई। बताया गया कि बंद फाटक के बीच क्रॉसिंग 20-बी पर यह कार फंसी और ऐसे में चालक की मौत से चंद सेकंड की दूरी रह गई। उस दौरान 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तेज रफ्तार में क्रॉसिंग पार कर रही थी।
फाटक के बीच में फंसी कार के चालक को लोगों ने बताया कि ट्रेन आ रही है। ट्रेन आते देख स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाकर चालक को चेतावनी दी। ऐसे में वह वहां से निकला और सैकड़ों यात्रियों की जान बची। बता दें कि ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया है, जो कि पूरी घटना मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई है।
'गेटमैन की लापरवाही और चालक की जल्दबाजी'
जहां शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरते ही फाटक खुला और कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। बता दें कि इसमें गेटमैन की लापरवाही और चालक की जल्दबाजी दोनों ही आई सामने, जिससे बड़ा हादसा होते होते बचा। अब जहां घटना के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह सारा मामला इटावा के भरथना रेलवे कोर्सिंग 20-बी से सामने आया।
ट्रेन से दिया धक्का
इससे पहले इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहतपुरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने पर एक यात्री को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर दिक्कतों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में सामने आया कि शख्स मजदूर था और भट्टा कर्मियों ने मारने के इरादे से उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। मामला पुलिस को बताय गया। जहां जांच जारी है।
