शहर

कर्मचारियों को मिला खास क्रिसमस गिफ्ट, मालिक ने कर दीं कारें भेंट

हरियाणा के पंचकूला निवासी बिजनेसमैन और समाजसेवी एम.के. भाटिया ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट की। उन्होंने यह काम दीपावली के मौके पर भी किया था।

Image

कर्मचारियों को मिला खास क्रिसमस गिफ्ट, मालिक ने कर दीं कारें भेंट

चंडीगढ़ : दिवाली की तरह इस बार भी पंचकूला के बिजनेसमैन और समाजसेवी एम.के. भाटिया ने अपने कर्मचारियों को कारें गिफ्ट कर अनूठा उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ से प्रेरणा लेते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचा बनने का संदेश दिया।

एम.के. भाटिया ने कहा कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो अपने काम को पूरी निष्ठा, मेहनत और गुणवत्ता के साथ करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपने पेशे में सर्वश्रेष्ठ बनने का संकल्प लेता है, तो उपलब्धियां खुद उसके साथ जुड़ती चली जाती हैं। उनका कहना था कि जीवन और कार्यक्षेत्र में धुरंधर बनकर आगे बढ़ना ही प्रगति की असली कुंजी है।

महिलाओं को किया प्रोत्साहित

भाटिया ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और परिश्रम को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कर्मचारियों को संगठन की वास्तविक शक्ति करार देते हुए कहा कि कंपनी की निरंतर उन्नति उनके समर्पण और ईमानदार प्रयासों का ही परिणाम है।

इस पहल से उत्साहित कर्मचारियों ने इसे बेहद प्रेरणादायक बताया। उनका कहना था कि इस तरह के कदम न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं, बल्कि टीम का मनोबल भी बढ़ाते हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल नई उपलब्धियों, नवाचार और सामूहिक सफलता का प्रतीक होगा। उन्होंने दोहराया कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यावसायिक प्रगति नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करना भी है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article