शहर

पंजाब के बठिंडा में डबल मर्डर, बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट; कातिल फरार

पंजाब के बठिंडा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। कातिल ने तेज धार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है-

Image

बठिंडा में डबल मर्डर का मामला

Photo : Times Now Digital

बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से हत्याBathinda Crime News: पंजाब के बठिंडा से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला बेटा बार-बार बुजुर्ग मां-बाप को कॉल कर रहा था, लेकिन उसकी बात हो नहीं पा रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों को कॉल कर सब कुछ बताया। बेटे की गुजारिश पर जब लोग घर पर पहुंचे, तो उन्हें मृत पाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग दंपती की पहचान कियास सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा, "हत्या के शिकार हुए बुजुर्ग दंपती खेतों के बीच बने घर में रहते थे। उनका बेटा दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है।"

बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से हत्या

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उनका बेटा अपने मां-पिता को फोन कर रहा था। बार-बार फोन करने के बावजूद भी उसका उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहली नजर में पाया कि बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से हत्या की गई है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article