शहर

गोवा के बिग डैडी कसीनो पर ED का बड़ा अभियान; करोड़ों की नकदी और क्रिप्टो करेंसी फ्रीज

पणजी स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में 15 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत की गई और इसमें बिग डैडी कसीनो समेत कई कंपनियां शामिल थीं। ED ने लाखों रुपये की नकदी और क्रिप्टो करेंसी जब्त की।

Image

गोवा के बिग डैडी कसीनो पर ED का बड़ा अभियान; करोड़ों की नकदी और क्रिप्टो करेंसी फ्रीज

Big Daddy Casino Raid: पणजी स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 28 और 29 सितंबर 2025 को गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), 1999 के तहत की गई। जांच का फोकस M/s गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, M/s वर्ल्डवाइड रिजॉर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और गोवा के मशहूर बिग डैडी कसीनो पर था।

जांच के दौरान ED ने लगभग 2.25 करोड़ रुपये नकद, 14,000 अमेरिकी डॉलर और अन्य विदेशी करेंसी जब्त की, जिनकी कुल कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई गई है। एजेंसी के अनुसार, कसीनो में विदेशी करेंसी के बदले ग्राहकों को पोकर चिप्स दी जाती थीं और जीत की रकम भी विदेशी मुद्रा में ही भुगतान होती थी।

जांच में यह भी पता चला कि कई ऑनलाइन कसीनो प्लेटफॉर्म जैसे rolex777.co, iCasino247.com, play247s.com, Win Daddy और Poker Daddy कसीनो स्टाफ के जरिए प्रमोट किए जा रहे थे। इसके अलावा कई खिलाड़ियों के क्रिप्टो वॉलेट्स से लेनदेन हो रहे थे और USDT जैसी क्रिप्टो करेंसी को दुबई समेत अन्य देशों में ट्रांसफर किया जा रहा था।

छापेमारी में 90 लाख रुपये से अधिक की क्रिप्टो करेंसी फ्रीज की गई। जांच में यह भी सामने आया कि “म्यूल अकाउंट्स” के जरिए जीत की रकम जमा और निकाली जाती थी और बाद में विदेश में ट्रांसफर की जाती थी। ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं, जो फेमा उल्लंघन और हवाला नेटवर्क से जुड़े क्रिप्टो लेनदेन की पुष्टि करते हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article