शहर

डोंबिवली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रचा इतिहास; 9,111 महिलाओं और छात्राओं ने बनाया लेझीम का विश्व रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ठाणे के डोंबिवली में महिलाओं और छात्राओं ने अपनी ताकत का अद्भुत प्रदर्शन किया। 9,111 प्रतिभागियों ने सामूहिक लेझीम कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया, जिससे महाराष्ट्र के सांगली जिले का पूर्व रिकॉर्ड टूट गया। इस आयोजन ने डोंबिवली को गर्व और उत्साह से सराबोर कर दिया।

Image

ठाणे के डोंबिवली में 9,111 महिला और छात्राओं ने रचा इतिहास

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dombivli Women World Record: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ठाणे के डोंबिवली में महिलाओं की शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। डोंबिवली और कल्याण तालुका की 9,111 महिलाओं और छात्राओं ने सामूहिक लेझीम प्रदर्शन करके नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस आयोजन में महिलाओं ने महाराष्ट्र के सांगली जिले का पूर्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जहां पहले 7,338 प्रतिभागियों ने एक साथ लेझीम वादन किया था। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए डोंबिवली की सैकड़ों स्कूलों की छात्राओं और महिलाओं ने श्री संत सावळाराम क्रीडा संकुल मैदान में करीब साढ़े पांच मिनट तक सामूहिक प्रदर्शन किया।

History created on International Women's Day in Dombivali

डोंबिवली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रचा इतिहास

नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर गौरव हासिल किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रविंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन डोंबिवलीकर सांस्कृतिक परिवार और कल्याण तालुका शारीरिक शिक्षण समिति ने संयुक्त रूप से किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लंदन से आए अधिकारी स्वप्नील डांगरेकर ने इस उपलब्धि को प्रमाणित करते हुए विधायक की पत्नी सुहासिनी रविंद्र चव्हाण को प्रमाणपत्र और पदक सौंपा। इस प्रकार डोंबिवली ने महिलाओं की सामूहिक शक्ति और उत्साह के जरिए नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर गौरव हासिल किया।

9,111 women and girl students set a world record in Lezim

9,111 महिलाओं और छात्राओं ने बनाया लेझीम का विश्व रिकॉर्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रविंद्र चव्हाण ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लेझीम हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल शारीरिक व्यायाम को बढ़ावा देने और विश्व के सामने सशक्त भारत का उदाहरण पेश करने का संकल्प लिया है। उसी भावना से महिलाओं और छात्राओं ने एक साथ आकर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। डोंबिवलीकर होने के नाते मुझे इस पर अत्यंत गर्व है और मैं यह रिकॉर्ड भारत माता को समर्पित करता हूं। उन्होंने कल्याण तालुका शारीरिक शिक्षण समिति का भी आभार व्यक्त किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Guinness World Records official Swapnil Dangarikar from London certified this achievement

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लंदन से आए अधिकारी स्वप्नील डांगरेकर ने उपलब्धि को किया प्रमाणित

इन नारों से गूंज उठा माहौल

इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय, जय श्रीराम और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। हर किसी के चेहरे पर विश्व रिकॉर्ड बनने की खुशी साफ झलक रही थी। लेझीम की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी। ढोल-ताशों की गूंज के बीच हजारों डोंबिवलीकरों ने इस उपलब्धि का जोरदार स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए डोंबिवलीकर सुबह से ही मैदान में जुटने लगे थे। जैसे ही विश्व रिकॉर्ड की घोषणा हुई, पूरे परिसर में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article