शहर

कल का पावरकट (Power Cut 19 May 2026): द्वारका, जनकपुरी, नजफगढ़, खानपुर, पालम सहित कई इलाकों में घंटों नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 19 May, 2026: दिल्ली मंगलवार को द्वारका, जनकपुरी, नजफगढ़, विकासपुरी, खानपुर, पालम सहित कुछ इलाकों में कई घंटों तक पावरकट रहेगा। यहां देखें किन इलाकों में पावरकट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में घंटों तक बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 19 May, 2026: राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां दिन के समय मानो आसमान से आग बरस रही है। दोपहर के समय घर या दफ्तर से बाहर निकलने पर तेज तपिश महसूस हो रही है। इतनी गर्मी के बीच अगर बिजली भी कट जाए तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। बिजली वितरण कंपनियों ने कल यानी मंगलवार 19 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं, किन-किन इलाकों में मंगलवार को बिजली नहीं रहेगी।

बिजली वितरण कंपनियों BSES Rajdhani Power Limited, BSES Yamuna Power Limited और Tata Power DDL के पावर कट शेड्यूल के अनुसार नेटवर्क अपग्रेडेशन, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क के चलते दिल्ली के 20 से ज्यादा इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

इस बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक द्वारका, जनकपुरी, नजफगढ़, विकासपुरी, खानपुर, हौज खास, पालम और टैगोर गार्डन के कई इलाकों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल तय किया गया है।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
PALAM11:05-12:35LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D SECTOR 8 DWARKA,
PALAM11:05-13:05LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK E SITAPURI PART 1 SITAPURI,
HAUZ KHAS11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK D SOUTH EXTENSION II,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPRADHAN ENCLAVE,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK GH 8 PASCHIM VIHAR,
KHANPUR11:00-12:30TRANSFORMER-POLE STRAIGHTENINGBLOCK L 2 DEVLI SANGAM VIHAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK G NIHAL VIHAR ADHYAPAK NAGAR NANGLOI,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK WZ MUKERJI PARK CHAUKHANDI VISHNU GARDEN,
NIZAMUDDIN11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBLOCK F LAJPAT NAGAR I LAJPAT NAGAR,
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK B DEVLI SANGAM VIHAR,
VIKASPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK M ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
R K PURAM10:00-14:0011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUPOCKET 2 SECTOR 2 DWARKA,
NAJAFGARH10:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK E SHYAM VIHAR I NAJAFGARH,DINARPUR EXTENSION NAJAFGARH,DURGA PARK NAJAFGARH,
JAFFARPUR10:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSARANGPUR VILLAGE,QAZIPUR VILLAGE,DHANSA VILLAGE,JAFARPUR KALAN VILLAGE,ISSAPUR VILLAGE,BADHOSRA,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPOCKET G HARI NAGAR JANAK PURI,

द्वारका, संगम विहार, लाजपत नगर में Power Cut

द्वारका के सेक्टर-8 स्थित डी ब्लॉक और सेक्टर-2 के पॉकेट-2 में नेटवर्क अपग्रेडेशन और 11 केवी फीडर से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे। वहीं सीतापुरी पार्ट-1, साउथ एक्सटेंशन-II, देवली-संगम विहार, लाजपत नगर फेज-1, हस्तसाल और हरि नगर जनकपुरी में एलटी सर्किट बिछाने और ट्रांसफॉर्मर संबंधी कार्य होंगे।

पश्चिम विहार में 11 से 2 बजे तक बत्ती गुल रहेगी

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई, निहाल विहार, अध्यापक नगर, प्रधान एन्क्लेव और पश्चिम विहार के जीएच-8 ब्लॉक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके अलावा जाफरपुर, धनसा, इस्सापुर, सरंगपुर और काजीपुर जैसे ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

होलम्बी और रानीखेड़ा में 6 घंटे तक बिजली कटेगी

उत्तर दिल्ली में Tata Power DDL ने रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन और किराड़ी जोन के लिए अलग से मेंटेनेंस शेड्यूल जारी किया है। कंपनी के मुताबिक सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंसाली, अलीपुर, होलम्बी खुर्द, रानीखेड़ा, सेक्टर-28, सेक्टर-35, रामा विहार, रोहिणी सेक्टर-11 और आई ब्लॉक मॉडल टाउन के कुछ हिस्सों में बिजली बाधित रहेगी।

रोहिणी में चार घंटे तक हो सकती है बिजली कटौती

रोहिणी के आरजी मॉल और एसएफएस-1 पॉकेट क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली बंद रहने की संभावना है। वहीं अलीपुर और होलम्बी खुर्द में प्रोजेक्ट वर्क और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली के लोगों अपील है कि वे पानी की टंकियां पहले से भर लें, मोबाइल और जरूरी उपकरण चार्ज कर लें। इन्वर्टर बैकअप सुनिश्चित रखें।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI516PROJECT WORK19.05.26 07:0019.05.26 11:00PART OF PANSALI4
BADLI572PROJECT WORK19.05.26 07:3019.05.26 09:30PART OF ALIPUR2
BADLI572PREVENTIVE MAINTENANCE19.05.26 08:0019.05.26 11:00PART OF HOLAMBI KHURD3
KIRARI513PREVENTIVE MAINTENANCE19.05.26 08:3019.05.26 10:30PART OF RANIKHERA2
BADLI516PREVENTIVE MAINTENANCE19.05.26 09:0019.05.26 11:00PART OF GH-2 SEC-282
BADLI516PROJECT WORK19.05.26 09:0019.05.26 11:00PART OF SEC-352
KIRARI513PREVENTIVE MAINTENANCE19.05.26 09:0019.05.26 11:00PART OF RAMA VIHAR2
ROHINI561PREVENTIVE MAINTENANCE19.05.26 09:0019.05.26 13:00PART OF RG-MALL,SFS-1 PKT SEC-114
MODEL TOWN505PREVENTIVE MAINTENANCE19.05.26 10:0019.05.26 12:00PART OF I BLOCK2

इन दिनों दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, ऐसे में बिजली कटौती से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए पहले से इंतजाम करके रख लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article