शहर

कल का पावरकट (Power Cut 20 May 2026): कटवरिया सराय, रोहिणी, नरेला, मंगोलपुरी, हस्तसाल सहित इन इलाकों में कई घंटे नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 20 May, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में 20 मई को बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और प्रोजेक्ट वर्क के कारण रोहिणी, जनकपुरी, नरेला समेत कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में कल कई इलाकों में रहेगी बिजली की कटौती, ये रही पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut Schedule 20 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आज यानी मंगलवार 19 मई को पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। 25 मई तक 20-30 किमी की रफ्तार से और कभी-कभी तेज 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी IMD ने दी है। इससे दिन के समय और भी ज्यादा गर्मी और लू का एहसास होगा। ऐसे में बिजली कटौती होने पर आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं, जबकि इन दिनों बिना पंखे, कूलर और एसी के रह पाना मुश्किल हो सकता है। बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने दिल्ली में कल यानी बुधवार 20 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया है। चलिए जानते हैं, दिल्ली के किन-किन इलाकों में कल पावरकट रहेगा।

बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक मरम्मत कार्य, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के चलते राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी करके रखने की सलाह दी गई है, ताकि पानी, इंटरनेट और अन्य जरूरी काम प्रभावित न हों।

कटवरिया सराय में 11 से 3 बजे तक बिजली कटौती

BSES और Tata Power DDL दोनों कंपनियों ने अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय पर शटडाउन की घोषणा की है। दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुराज कैंप प्रेम नगर तुगलकाबाद क्षेत्र में बिजली कटौती होगी। जबकि हौज खास के कटवारिया सराय स्थित पॉकेट-बी इलाके में ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम होने के कारण सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
KHANPUR11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGSURAJ CAMP PREM NAGAR TUGHLAKABAD,
JANAKPURI11:00-11:45RMU-MAINTENANCEBLOCK G RAJOURI GARDEN,
HAUZ KHAS11:00-15:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTPOCKET B KATWARIA SARAI,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK K 6 ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLI VIHAR,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK 11 RAJOURI GARDEN,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK A1 VINOBHA ENCLAVE CRPF COLONY JHARODA KALAN,BLOCK D BANGALI COLONY NAVEEN PALACE JHARODA KALAN,BABA HARI DAS ENCLAVE JHARODA KALAN,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGRAJENDRA PARK EXTENSION NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGTILANGPUR KOTLA,

हस्तसाल इलाके में भी रहेगा पावर कट

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी और राजौरी गार्डन क्षेत्र में भी बुधवार को नेटवर्क अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई ब्लॉकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मोहन गार्डन के जाइलदार एन्क्लेव हस्तसाल इलाके में भी दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

नांगलोई-मुंडका में तीन घंटे नहीं आएगी बिजली

नांगलोई और मुंडका क्षेत्र के लोगों को भी बिजली कटौती के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नांगली विहार में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई है। वहीं मुंडका के राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन, नांगलोई एक्सटेंशन और तिलंगपुर कोटला इलाकों में एलटी सर्किट से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

नरेला, पीतमपुरा, मंगोलपुरी में कई घंटे नहीं आएगी बत्ती

उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में टाटा पावर-डीडीएल की तरफ से कई क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। रोहिणी सेक्टर-15, शालीमार बाग, नरेला, मॉडल टाउन, पीतमपुरा, मंगोलपुरी और केशवपुरम के कई हिस्सों में 2 से 4 घंटे तक बिजली की कटौती होगी। कुछ इलाकों में नई बिजली कनेक्शन लाइन डालने और फॉल्टी एसेट ठीक करने का काम होगा।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI572METERING WORK20.05.26 07:3020.05.26 11:30PART OF ALIPUR FIRNI ROADD4
BAWANA533FAULTY ASSET RECTIFICATION20.05.26 07:1520.05.26 11:15PART OF KANJHAWALA4
KESAHAVPURAM425DT REPAIRING20.05.26 10:3020.05.26 12:30PART OF A & B BLK SHASTRI NAGAR2
KESAHAVPURAM501WEEKLY OFF20.05.26 08:0020.05.26 12:00PART OF RAMPURA4
KESAHAVPURAM501WEEKLY OFF20.05.26 07:3020.05.26 11:30PART OF B- BLK4
KESAHAVPURAM501WEEKLY OFF20.05.26 08:0020.05.26 12:00PART OF RAMPURA4
KESAHAVPURAM502NEW CONNECTION20.05.26 10:3020.05.26 12:30PART OF A-95 SIDE2
KESAHAVPURAM502NEW CONNECTION20.05.26 10:3020.05.26 12:30PART OF A-9/6 SIDE2
MANGOLPURI519FAULTY ASSET RECTIFICATION20.05.26 08:3020.05.26 10:30PART OF POOTHKALAN2
MODEL TOWN413OIL LEAKAGE20.05.26 10:3020.05.26 12:30PART OF OLD TAGORE PARK2
NARELA514PROJECT WORK20.05.26 10:3020.05.26 12:30PART OF VISHAL ENCLAVE2
NARELA514PROJECT WORK20.05.26 14:0020.05.26 16:00PART OF VISHAL ENCLAVE, NEW SANNOTH COLONY2
NARELA522FAULTY ASSET RECTIFICATION20.05.26 07:3020.05.26 09:30PART OF J 2824 TO J 28462
PITAMPURA504WEEKLY OFF20.05.26 09:3020.05.26 11:30PART OF E & F BLOCK MIA PH-22
ROHINI561NEW CONNECTION20.05.26 09:0020.05.26 13:00PART OF PARKING NEAR AMBIENCE MALL4
ROHINI581PROJECT WORK20.05.26 09:0020.05.26 11:00PART OF F BLOCK SEC 152
SHALIMARBAGH503WEEKLY OFF20.05.26 08:0020.05.26 12:00PART OF SMA INDUSTRIAL ARAE4
SHALIMARBAGH532FAULTY ASSET RECTIFICATION20.05.26 09:0020.05.26 11:00PART OF KALIGHAT2

गर्मी के इन दिनों में जब आसमान से आग बरस रही हो, ऐसे मौसम में बिजली कटौती आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजली नहीं रहने से आपके क्षेत्र और घर में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। छत पर लगी टंकी तक पानी चढ़ाने के लिए भी बिजली की जरूरत होती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि मोबाइल और लैपटॉप पहले से चार्ज रखें, पानी स्टोर कर लें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article