शहर

दिल्ली पुलिस के SHO की स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान

दिल्ली में नेशनल हाईवे पर नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के SHO की स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि समय रहते SHO, ड्राइवर और अन्य पुलिसकर्मी वाहन से बाहर निकल गए, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

Image

हाईवे पर चलते-चलते धू-धू कर जली SHO की गाड़ी

Photo : Times Now Digital

Delhi Police Car Fire: राजधानी में नेशनल हाईवे पर दिल्ली पुलिस के एक SHO की स्कॉर्पियो में चलते-चलते अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह है कि गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी समय रहते बाहर निकल आए। जिससे सभी लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

डीसीपी ऑफिस से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के SHO डीसीपी कार्यालय में बैठक खत्म करने के बाद अपनी टीम के साथ थाने लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चलते वाहन के बोनट से धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर SHO ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रुकवाया। इसके बाद SHO, ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत बाहर निकल आए। उनकी सतर्कता की वजह से सभी सुरक्षित बच गए और एक अनहोने होने से टल गई।

कुछ ही मिनटों में जली पूरी स्कॉर्पियो

बताया जा रहा है कि गाड़ी से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरी स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

घटना का वीडियो आया सामने

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो आग की लपटों में घिरी हुई नजर आ रही है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'