दिल्ली

Delhi Crime News: लड़की के चक्कर में युवक की हत्या, बाइक पर बैठाकर गला रेत डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2024, 03:13 PM IST

दिल्ली में एक लड़की के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले में और अधिक पूछताछ की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Delhi Crime News: दक्षिण-पूर्व दिल्ली में एक लड़की के चलते 18 वर्षीय लड़के की नाबालिग समेत दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को बाइक पर बैठाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ओखला थाने में शाम 5:27 बजे एक लड़के के घायल होने के संबंध में दो कॉल मिलीं। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक अन्य पीसीआर कॉल शाम 6:22 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में अपोलो अस्पताल से मिली। इसमें बताया गया कि ओखला फेज-2 में जेजे कैंप निवासी शिवम नाम के एक मरीज को घायल अवस्था में लाया गया। ओखला के सलोरा पार्क में इसका झगड़ा हुआ था।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने कहा, "लड़के को आईसीयू में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया।"

दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान पता चला कि शिवम और उसी इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र (18) और एक नाबालिग शाम लगभग 5:11 बजे सलोरा पार्क आए थे। 7 से 8 मिनट के बाद शिवम पार्क से बाहर आया। जब वह अपनी बाइक पर बैठा, तो अचानक फुटपाथ पर गिर गया और उसकी गर्दन से खून बह रहा था। डीसीपी ने कहा कि आगे की जांच में पता चला कि नाबालिग ने शिवम की गर्दन पर चाकू मारा था। आईपीसी की धारा 302/34 के तहत केस दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article