दिल्ली

Year Ender 2023: दिल्ली की इन घटनाओं ने लोगों में पैदा कर दी थी दहशत, खून के आंसू रो पड़े थे लोग

Year Ender 2023: साल 2023 कुछ अच्छी खबर लेकर आया तो कुछ घटनाओं पर लोगों खून के आंसू रो पड़े। साल की शुरुआत ही एक दर्दनाक घटना से हुई थी। आइए एक बार फिर देखें 2023 का फ्लैशबैक।

Image

साल 2023 में दिल्ली की 5 सबसे बड़ी आपराधिक घटनाएं

Photo : iStock

Year Ender 2023: साल 2023 अब अपने अंतिम दिनों में है। इस साल जहां ढेरों अच्छी घटनाएं हुई, वहीं दूसरी तरफ कई शर्मनाक आपराधिक घटनाए भी सामने आई। एक तरफ पूरा भारत जी 20 समिट को लेकर उत्साह में रहा तो दूसरी तरफ दिल्ली में बढ़ते क्राइम को देख लोगों दहशत में आ गए। पिछले सालों की तरफ इस साल भी दिल्ली में क्राइम कम होता नहीं दिखाई दिया। साल की शुरुआत ही शर्मसार कर देने वाली घटना के साथ हुई थी। आइए एक बार फिर दिल्ली में इस साल हुई दिल दहला देने वाली घटनाओं पर नजर डालें...

1. कार से 14 किलोमीटर तक घसीटती चली अंजलि

साल 2023 की शुरुआत दिल्ली में एक शर्मसार देने वाली घटना के साथ हुई थ। ये घटना सुल्तानपुरी इलाके की थी, जहां नए साल की रात जब सभी लोग जश्न में डूबे थे, उस दौरान 20 साल की अंजलि रोड़ पर गाड़ी में फंसी हुई घसीटी जा रही थी। अंजलि का पहले एक्सीडेंट हुआ उसके बाद करीब 14 किलोमीटर तक उसकी लाश गाड़ी से घसीटती चली। कार में बैठे युवक नशे में धुत थे। नए साल की इस घटना के बाद फिर एक बार दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे।

2. जापान की महिला के साथ हुई छेड़छाड़

छेड़छाड़ की घटनाएं तो दिल्ली में आए दिन की हो गई है। लेकिन जापान की एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना ने दुनिया में दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। पर्यटन के लिए आई लड़कियों के साथ इस प्रकार की घटनाओं को इंटरनेशनल मीडिया में बहुत उछाला गया। बता दें कि इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। ये घटना होली के दौरान हुई थी।

3. साक्षी मर्डर केस

आपराधिक गतिविधियों की इस कड़ी में 28 मई को साक्षी मर्डर केस की घटना लोगों के सामने आई। इस घटना से दिल्ली क्या पूरे देश के लोगों की रूह कांप गई थी। 28 मई 2023 को 16 वर्ष की साक्षी का पहले कई बार चाकू मारकर हत्या की गई। उससे भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने एक पत्थर के साक्षी का सिर कुचल दिया। साक्षी मर्डर केस के दौरान लोगों की निर्दयता भी देखने को मिली, जब आंखों के सामने साक्षी की हत्या को देखते हुए भी लोगों ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की।

4. शाहबाद डेयरी केस

शाहबाद डेयरी में एक महीने के अंतर पर दो घटनाएं सामने आई। पहले साक्षी मर्डर केस दूसरा नाबालिग के साथ सामूहिक दूष्कर्म। 27 जून 2023 को शाहबाद डेयरी की 16 साल की लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी। उसी दौरान तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।

5. दिल्ली के वेलकम इलाके में 60 बार चाकू मारकर युवक की हत्या

चाकू मारकर युवक की हत्या की घटना को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। ये घटना पिछले महीने की है। 21 नवंबर की रात में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में मात्र 350 रुपये के लिए एक युवक को 60 बार चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले युवक का गला दबा कर उसे बेहोश किया फिर 60 बार चाकू मारकर उसे जान से मार दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article