दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नबी करीम थाना क्षेत्र के रोहित DX होटल के कमरा नंबर 123 में महिला का शव बाथरूम में पाया गया, जबकि उसका पुरुष साथी मौके से फरार हो गया।
घटना 8 जून की सुबह तब सामने आई जब होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि महिला और उसका साथी 7 जून को होटल में ठहरे थे। अगली सुबह करीब 8:30 बजे युवक होटल से अकेले निकल गया।
पुलिस को महिला के शरीर पर प्रहार और गला घोंटने के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फरार युवक की पहचान सचिन के रूप में हुई है जो कि मलकागंज का निवासी है। जबकि मृतका बुराड़ी की रहने वाली थी।
पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने दिल्ली में होटल और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
