दिल्ली

क्या तीसरी बार ED के सामने पेश होंगे अरविंद केजरीवाल? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज होनी है पूछताछ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 06:47 AM IST

ED Summon to Arvind Kejriwal: ईडी शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी समन पर पार्टी कानून के मुताबिक कदम उठाएगी।

Image

ईडी के सामने दो बार पेश नहीं हुए हैं केजरीवाल।

Photo : PTI

ED Summon to Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए क्या तीन जनवरी यानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगे? इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को पेश होने के लिए दो बार समन जारी किया और दोनों बार ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख उसके सामने पेश नहीं हुए। केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं, इसे लेकर मंगलवार शाम तक AAP की ओर से अपना रुख स्पष्ट नहीं किया गया।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करना चाहता है ED

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल की लीगल टीम उनकी पेशी को लेकर मंथन कर रही है। ईडी शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी समन पर पार्टी कानून के मुताबिक कदम उठाएगी। संवाददाता सम्मेलन में कक्कड़ से पूछा गया कि क्या केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे।

पहले समने को 'अवैध' बताया

उन्होंने कहा, ‘इस सवाल का जवाब हमारी कानूनी टीम ही बेहतर दे सकेगी। हम कानून के अनुसार काम करेंगे।’ आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी की ओर से यह तीसरा नोटिस है। इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर को भी समन जारी किये थे, लेकिन केजरीवाल ने पेश होने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी के पहले के समन को ‘अवैध’और ‘राजनीति से प्रेरित’बताया था।

...तो आपको जेल जाना पड़ेगा-केजरीवाल

गत रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'यदि आप बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे तो आपको जेल जाना पड़ेगा। यदि आप गरीबों को मुफ्त इलाज देंगे तो आपको जेल जाना पड़ेगा। लोगों की भलाई का रास्ता चुनने पर आपको जेल जाना पड़ेगा।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article