हाल ही में आपने अलग अलग फ्लाइट्स में शर्मनाक हरकतों के बारे में सुना और देखा है। कुछ ऐसा ही मामला एयर इंडिया(Air India Flight) की फ्लाइट में सामने आया। विमान, अमेरिका से दिल्ली की उड़ान पर था। बिजनेस क्लास में नशे में एक पुरुष यात्री ने महिला सहयात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। मामला 26 नवंबर 2022 का है। इस केस में एयर इंडिया ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। डीजीसीए ने इस संबंध में एयर इंडिया से रिपोर्ट तलब की है।एयर इंडिया के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पुरुष यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने के मामले पर सरकारी कमेटी विचार कर रही है और फैसले का इंतजार है।
महिला यात्री ने केबिन क्रू को लताड़ा
यह घटना तब सामने आई जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने उस पत्र की सूचना दी जिसमें कहा गया था कि महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को उड़ान में अपने दु:खद अनुभव को याद करते हुए लिखा था। अपनी शिकायत में रिपोर्ट के मुताबिक उसने केबिन क्रू को सतर्क किया था लेकिन दिल्ली में उड़ान भरने के बाद पुरुष यात्री सुरक्षित निकल गया था। शिकायतकर्ता ने लिखा, केबिन क्रू संवेदनहीन थे। इस तरह के हालात में जिस तरह से आगे बढ़कर मामले को देखना चाहिए था उसमें वो नाकाम रहे।
एआई-102 का मामला
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना एआई-102 बोर्ड पर हुई थी। दोपहर का भोजन परोसने और बत्ती बंद होने के कुछ देर बाद, वह आदमी महिला यात्री की सीट पर गया, अपनी पैंट की जिप खोली और पेशाब कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि वह पूरी तरह नशे में था। पेशाब करने के बाद भी वह आदमी अशोभनीय हरकर करता रहा। वह तभी आगे बढ़ा जब अन्य यात्रियों ने उसे जाने के लिए कहा। महिला के कपड़े, जूते और बैग पेशाब में भीग गए और चालक दल ने उसे नए कपड़े का एक सेट दिया और पेशाब वाली सीट पर चादरें डाल दीं।
