दिल्ली

Congress First List: दिल्ली के उम्मीदवारों पर कांग्रेस आलाकमान ने ये क्या कह दिया?

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली की सीटों पर कहा कि पार्टी अभी यहां अच्छे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है।

Image

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल।

Photo : PTI

Delhi Lok Sabha Seats: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें सबसे प्रमुख नाम राहुल गांधी का है, जो एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम कांग्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।

दिल्ली की सीटों पर क्या बोले केसी वेणुगोपाल?

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस को मिली तीन सीटों में से किसी पर भी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। इस पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली में हम अच्छे उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं। इसलिए अभी उम्मीदवारों का एलान नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चार-तीन सीटों का फॉर्मूला सेट हुआ है। चार सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

पहली लिस्ट में कई नाम शामिल

कांग्रेस की पहली लिस्ट के अनुसार, केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा और भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट टिकट दिया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस बारे में जानकारी दी।

आलाकामान को भेजा गया था 40 सीटों की सूची

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीट के लिये उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई थी।

इससे कुछ दिन पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें कई दिग्गजों के नामों की घोषणा की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article