दिल्ली

दिल्ली में बारिश बनी आफत! सड़कों पर जलभराव; जानें कहां-कहां चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

Delhi Rainfall: राजधानी दिल्ली में बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। थोड़ी बारिश के बाद ही दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की समस्या देखी जा रही है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है। आपको इससे जुड़ा अपडेट बताते हैं।

Image

दिल्ली में बारिश के चलते जलभराव की समस्या।

Traffic Issue in Delhi: दिल्ली में सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौधरी फतेह सिंह मार्ग पर जलभराव की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। परामर्श में लोगों से मॉल रोड सिग्नल से खैबर दर्रा, मजनू का टीला और वजीराबाद फ्लाईओवर होते हुए बुराड़ी की ओर जाने को कहा गया।

न्यू रोहतक रोड के दोनों तरफ यातायात प्रभावित

यात्रियों से निर्माणाधीन मार्ग के प्रभावित हिस्से से बचने को कहा गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आनंद पर्वत पर गली नंबर 10 के पास जलभराव के कारण न्यू रोहतक रोड के दोनों तरफ यातायात प्रभावित है।"

दिल्ली यातायात पुलिस ने दे दी ये जरूरी सलाह

सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में पुलिस ने कहा, 'आज जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर हौज खास गांव मार्ग पर अरबिंदो मार्ग से हौज खास गांव की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ शाम चार बजे से रात आठ बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग से बचें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।'

दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कहा कि उसे राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव के संबंध में 48 और पेड़ गिरने के संबंध में पांच से छह कॉल प्राप्त हुईं। पुलिस ने बताया कि उन्हें यातायात संबंधी समस्याओं के बारे में 21 कॉल प्राप्त हुईं और दो कॉल वसंत कुंज तथा मॉडल टाउन में पेड़ गिरने के बारे में एवं दो कॉल जलभराव के बारे में आईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन इलाकों से पानी को पंप के माध्यम से निकाला गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article