दिल्ली

दिवाली-छठ पर आसानी से पहुंचे घर, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत और तेजस स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Festival Special Train: दीपावली और छठ के अवसर परदिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा नई दिल्ली से बरौनी और जयनगर के लिए भी एक-एक जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।

Image

वंदे भारत ट्रेन

Festival Special Train: त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। खासतौर पर दीपावली और छठ के मौके पर यात्रियों की ट्रेन में भारी भीड़ होती है। जिसके मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली और पटना के बीच ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। साथ ही ट्रेन नंबर 02250/02249 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके अलावा डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नई दिल्ली से बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। सात ही नई दिल्ली से जयनगर के लिए भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इस दिन चलेगी वंदे भारत और तेजस स्पेशल ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को चलेगी। वहीं तेजस एक्सप्रेस ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को बरौनी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 04052/04051 नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 26 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 1 नवंबर और 4 नवंहर को नई दिल्ली से खुलकर जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नंवबर को चलेगी।

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का समय

ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दोपहर के 1:02 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। दोपहर को 3:05 बजे प्रयागराज, शाम 4:50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 6:15 बजे बक्सर और शाम 7:08 बजे आरा पहुंचेगी। जिसके बाद उसी दिन रात 8 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी। जिसके बाद 8:05 बजे आरा, 8:47 बजे बक्सर, 10:20 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दोपहर 12:10 बजे प्रयागराज और दोपहर 2:18 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। उसी दिन शाम को 7 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

तेजस स्पेशल ट्रेन का समय

ट्रेन नंबर 02248 नई दिल्ली-पटना तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे खुलेगी। जिसके बाद दोपहर 1:12 बजे कानपुर सेंट्रल, 3:20 बजे प्रयागराज, शाम को 5:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 6:35 बजे बक्सर और शाम 7:28 बजे आरा पहुंचेगी। रात को 8:30 बजे यह ट्रेन पटना पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02247 पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी। जिसके बाद सुबह 8:05 बजे आरा, 8:47 बजे बक्सर, 10:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज और दोपहर को 2:38 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। शाम को 7:35 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

नई दिल्ली से बरौनी और जयनगर के लिए ट्रेनें

ट्रेन नंबर 04054 नई दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से दोपहर के 2:20 बजे खुलेगी। जिसके बाद 9:15 बजे गोविंदपुरी, रात को 12:15 बजे प्रयागराज, रात 3:25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 4:45 बजे बक्सर, सुबह 5:45 बजे आरा, 6:55 बजे पटना जंक्शन और 8:40 बजे मोकामो पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन बरौनी से दोपहर 12:30 बजे खुलकर अगली सुबह 9:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04052 नई दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन रात को 9:15 बजे गोविंदपुरी, रात को 12:15 बजे प्रयागराज, रात 3:25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 4:48 बजे बक्सर, सुबह 5:48 बजे आरा, 6:55 बजे पटना जंक्शन, 8:40 बजे मोकामो, 10:30 बजे बरौनी, दोपहर 12:05 बजे समस्तीपुर और दोपहर 3:20 बजे दरभंगा पहुंचेगी। जिसके बाद यह ट्रेन जयनगर दोपहर 3:40 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन जयनगर से शाम 6 बजे खुलकर अगली शाम को 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

दिल्ली से पटना स्पेशल ट्रेन का समय

ट्रेन नंबरट्रेन का नामप्रस्थान स्टेशनगंतव्य स्टेशनप्रस्थान का समयपहुंचने का समयट्रेन चलने का दिन
02252वंदे भारत स्पेशलनई दिल्लीपटना8:25 AM8:00 PM 30 अक्टूबर, 01, 03, 06 नवंबर
02251वंदे भारत स्पेशलपटनानई दिल्ली7:30 AM7:00 PM31 अक्टूबर, 02, 04 एवं 07 नवंबर
02248तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशलनई दिल्लीपटना8:25 AM8:30 PM29, 31 अक्टूबर, 02 एवं 05 नवंबर
02247तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशलपटनानई दिल्ली7:30 AM7:35 PM30 अक्टूबर, 01, 03 एवं 06 नवंबर
04054नई दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशलनई दिल्लीबरौनी2:20 PM11.00 AM27, 30 अक्टूबर, 02 एवं 05 नवंबर
04053बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशलबरौनीनई दिल्ली12:30 PM9:10 AM28, 31 अक्टूबर, 03, 06 नवंबर
04052नई दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशलनई दिल्लीजयनगर2:20 PM 3:40 PM26, 29 अक्टूबर, 01, 04 नवंबर
04051जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशलजयनगरनई दिल्ली6:00 PM6:50 PM27, 30 अक्टूबर, 02, 05 नवंबर
02250दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशलदिल्लीपटना11:55 PM4:40 PM24, 31 अक्टूबर
02249पटना-दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशलपटनादिल्ली5:50 PM11:00 AM25 अक्तूबर, 01 नवंबर

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article