दिल्ली

तिहाड़ जेल में आपस में भिड़े कैदी, भाई की मौत का बदला लेने लिए हमला, दो कैदी घायल

दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक कैदी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दो कैदियों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों कैदी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक कैदी को डिस्चार्ज करके वापस जेल भेज दिया गया है।

Image

तिहाड़ जेल

KEY HIGHLIGHTS
  • तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार
  • बदला लेने के लिए दो कैदियों पर हमला
  • एक कैदी अस्पताल से डिस्चार्ज

Delhi News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच गैंगवार छिड़ गई। जहां एक कैदी ने बदले के लिए दो अन्य कैदियों पर हमला कर दिया। इस हमले में लवली और लवीश नाम के दो कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार देर शाम को एक कैदी अस्पताल से वापिस जेल आ गया है। वहीं दूसरा कैदी अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

भाई की मौत का बदला लेने के लिए वार

तिहाड़ जेल के फोन रूम में शुक्रवार को मारपीट हुई। हमले का आरोप लोकेश नाम के कैदी पर है। लवली और लवीश पर लोकेश के भाई की हत्या का आरोप है। इसी वजह से ये दोनों जेल में बंद हैं। लोकेश ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपने दो साथियों के साथ मिलकर लवली और लवीश पर हमले का प्लान बनाया।

चाकू से किया हमला

हमले के दौरान लवली और लवीश फोन पर बात कर रहे थे। इसी समय मौका देखकर लोकेश और उसके साथी ही हिमांश और अभिषेक ने उनपर महला कर दिया। तीनों ने चाकू से लवली और लवीश पर हमला किया। जिससे दोनों घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें - Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में पांच दिन तक स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने दिया आदेश

तिहाड़ जेल में पहले भी हुई गैंगवार

तिहाड़ जेल में इससे पहले भी कैदियों में गैंगवार की घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल में भी कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया था। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। दरअसल दो गुटों में शौचालय जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों गुट अपना दबदबा कायम रखने के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई शुरू हुई, जिसके बाद एक दूसरे पर सुए से हमला करने लगे। इसी तरह 2023 में भी एक घटना हुई थी। जिसमें जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकू से हत्या कर दी गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article