मुंबई

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग; राहत बचाव कार्य जारी

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

Image

नवी मुंबई में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग

Navi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बेलापुर के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत के ढहने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहबाज में 'इंदिरा निवास' तीन मंजिला इमारत तड़के 4:35 बजे ढह गई। इस घटना में मलबे में दो लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के भवन में झटके महसूस होने के कारण सभी निवासी जल्दबाजी में यहां से बाहर निकल गए। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने के टला। पीछे रहे कुछ लोग इमारत के मलबे में फंस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है।

हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम ने मलबे में फंसे दो लोगों को बचाया गया है। एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है। इसके इसके अलावा टीम को दो लोगों का शव भी मिला है। शव को सावधानीपूर्वक निकालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मलबे में फंसे अन्य लोगों को बचाने का अभियान जारी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!